Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोतिहारी से छोटे विमान सेवा की तैयारी तेज, 27 एकड़ जमीन की सरकार को रिपोर्ट

    By Satyendra Kumar Jha Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 05:44 PM (IST)

    Bihar Aviation Infrastructure Plan: हवाई अड्डे के विकास के लिए 27 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। उड़ान योजना के तहत यह पहल क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari Airport Development Bihar: मोतिहारी में छोटे विमान सेवा शुरू करने की दिशा में काम तेज हो गया है। हवाई अड्डे के विकास के लिए 27 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित कर उसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।

    27 एकड़ भूमि चिह्नित, रिपोर्ट भेजी गई

    उड़ान योजना के तहत मोतिहारी में छोटे विमान के संचालन की तैयारी चल रही है। इसके लिए उपलब्ध 27 एकड़ जमीन की पैमाइश पूरी कर ली गई है और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी गई है।

    चहारदीवारी और भवन निर्माण की तैयारी

    प्रारंभिक चरण में हवाई अड्डा परिसर की चहारदीवारी और भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। भवन निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

    भौतिक सत्यापन रिपोर्ट भी तैयार

    भूमि के भौतिक सत्यापन के साथ-साथ मौसम से संबंधित रिपोर्ट भी एक सप्ताह के भीतर सरकार को भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई तेज होगी।

    लंबे समय से थी एयरपोर्ट की मांग

    मोतिहारी में हवाई अड्डा बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। अब सरकार की पहल के बाद इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    छात्रों और व्यवसायियों को लाभ

    मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय होने के कारण देशभर से छात्र और शिक्षक यहां आते हैं। एयर सेवा शुरू होने से उन्हें यात्रा में काफी सुविधा होगी। साथ ही व्यवसायियों को भी तेज आवागमन का लाभ मिलेगा।

    रक्सौल एयरपोर्ट अंतिम चरण में

    वहीं, रक्सौल में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण अंतिम चरण में है। छह मौजा में रैयतों को भुगतान किया जा रहा है और करीब 139 एकड़ जमीन अधिग्रहण का लक्ष्य तय किया गया है।

    दावा, जल्द शुरू होगा काम

    जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि मोतिहारी एयरपोर्ट के विकास से जुड़ा प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।