गयाजी में आंधी और बूंदाबादी से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Bihar Weather: गया में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर तक सड़कें सुनसान रहीं, लोग घरों में कैद रहे। गर्मी से ...और पढ़ें

शाम को मौसम हुआ सुहाना। (जागरण)
जागरण संवाददाता, गयाजी। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया।
सुबह होते ही तेज धूप का असर दिखने लगा और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती गई। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए।
पछुआ हवा के कारण गर्मी और अधिक झुलसाने वाली महसूस हो रही थी। जिससे शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
पिछले तीन दिनों से पड़ रही गर्मी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घरों में कूलर, पंखा और एसी दिनभर चलते रहे। लेकिन इसके बावजूद गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही थी।
दोपहर के समय निकलना मुश्किल
खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते नजर आए। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नारियल पानी, गन्ने का जूस, सत्तू का शर्बत और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। लोग गला तर करने और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए इन पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
हालांकि, शाम करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।
मौसम ने बदली करवट
मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और वातावरण सुहावना हो गया। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार पटेल के बताया कि पछुआ हवा के प्रभाव के कारण दिन के तापमान में अभी और वृद्धि हो सकती है। जबकि रात के न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिनभर की तपिश के बाद शाम की हल्की वर्षा और आंधी ने लोगों को बड़ी राहत दी। लेकिन गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।
मौसम का पूर्वानुमान
| तिथि | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| 04 अप्रैल | 39 | 24 |
| 05 अप्रैल | 37 | 24 |
| 06 अप्रैल | 37 | 23 |
| 07 अप्रैल | 37 | 22 |
| 08 अप्रैल | 36 | 22 |
| 09 अप्रैल | 33 | 21 |
यह भी पढ़ें- बिहार में 6 अप्रैल से बदलेगा मौसम: कड़कती बिजली के साथ ओलावृष्टि के आसार, IMD का येलो अलर्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।