Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री रोजगार योजना से बदली किस्मत: मानपुर की सुमंती देवी ने 10 हजार से शुरू किया पशुपालन, बनीं आत्मनिर्भर

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 05:39 PM (IST)

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका समूह की 6.67 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये मिले हैं। सर्वे में 1.58 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गयाजी। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बड़ी पहल की गई है। योजना से जुड़ी जीविका समूह की 6 लाख 67 हजार 361 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई है, ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें।

    इस योजना के प्रभाव का आकलन करने के लिए जीविका द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। अब तक हुए सर्वे में 1 लाख 58 हजार 270 महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के रोजगार शुरू कर दिए हैं। सर्वे का कार्य अभी जारी है, जिससे रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

    रोजगार शुरू करने वालों को मिलेगा दूसरी किश्त

    जिला जीविका कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सभी महिलाओं को पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए थे। मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को आगे सहायता देने की घोषणा की गई है।

    इसके तहत जो महिलाएं पहली किश्त का उपयोग कर रोजगार शुरू कर चुकी हैं, उनके खाते में दूसरी किश्त के रूप में 20-20 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे।

    प्रेरक उदाहरण

    मानपुर के दोहरी गांव की सुमंती देवी वर्ष 2022 में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। उन्हें योजना के तहत 10 हजार रुपये मिले, जिससे उन्होंने पशुपालन शुरू किया। आज उनके पास 12 बकरियां हैं और इसी आय से उन्होंने एक गाय भी खरीदी है।

    वहीं, बाराचट्टी के लटकुटा गांव की राजो देवी वर्ष 2010 से जीविका समूह से जुड़ी हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने किराना एवं श्रृंगार की दुकान खोली। योजना से मिली 10 हजार रुपये की राशि उन्होंने अपने व्यवसाय में लगाकर पूंजी बढ़ाई।

    कब-कब भेजी गई राशि

    • 26 सितंबर 2025: 3 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये
    • 3 अक्टूबर 2025: 1 लाख महिलाओं को राशि हस्तांतरित
    • 28 नवंबर 2025: 1 लाख 10 हजार महिलाओं को राशि
    • 16 फरवरी 2026: 1 लाख 57 हजार 361 महिलाओं को राशि

    यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहार का पहला ISTE कन्वेंशन शुरू, वैज्ञानिक गतिविधियों और शोध कार्यों पर होगा जोर

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन अब बनेगा विश्वस्तरीय; पे एंड यूज शौचालय, क्लॉक रूम समेत मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले की 6 लाख 67 हजार 361 महिलाओं को अलग-अलग तिथियों में 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। राशि प्राप्त करने के बाद कितनी महिलाओं ने रोजगार शुरू किया है, इसका सर्वे जीविका द्वारा कराया जा रहा है। सर्वे का कार्य जारी है और अंतिम आंकड़े आने के बाद रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं की संख्या में और वृद्धि होगी।


    -

    राकेश कुमार, प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण, जिला जीविका कार्यालय