Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    90 करोड़ की योजना से बोधगया होगा जलजमाव मुक्त, 55 किलोमीटर लंबे सीवरेज का निर्माण जल्द

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 05:12 PM (IST)

    बोधगया में 90 करोड़ रुपये की लागत से 55 किलोमीटर लंबी आधुनिक सीवरेज प्रणाली विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य शहरी जलजमाव समाप्त करना, खुले नालों से मुक् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    90 करोड़ की योजना से बोधगया होगा जलजमाव मुक्त, सीवरेज निर्माण जल्द

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गयाजी। धार्मिक व अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया में अब बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बोधगया के शहरी क्षेत्र में 55 किलोमीटर आधुनिक सीवरेज सिस्टम बनाने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को खत्म और खुले नाले से लोगों को निजात दिलाना व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

    इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बोधगया के छोटे-बडे नालों को एकीकृत कर एक व्यवस्थित सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके बाद गंदे पानी को सीधा निरंजना नदी में गिराने के बजाय पहले ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध किया जााएगा। इससे न सिर्फ नदी का प्रदूषण कम होगा, बल्कि बोधगया की स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी।

    सीवरेज का निर्माण बुडको द्वारा किया जाएगा। बुडको के उप परियोजना पदाधिकारी नील कुमार ने कहा कि सीवरेज निर्माण को लेकर निविदा निकली गई है। जल्द ही टीम द्वारा सर्वे का किया जाएगा। उसके बाद निर्माण चालू हो जाएगा।

    पर्यटकों व स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

    बोधगया में हर साल देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों का प्रमुख केंद्र है। वर्षा के मौसम में जलजमाव की समस्या के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई सीवरेज योजना चालू होने के बाद जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था होगी। जिससे सड़कों पर पानी जमा नहीं होगा और आवागमन सुगम बनेगा।

    निरंजना नदी को मिलेगा नया जीवन

    वर्तमान में बोधगया के कई नाले सीधे निरंजना नदी में गिरते है। जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। सरकार ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीवरेज सिस्टम निर्माण का निर्णय लिया है। योजना के तहत नालों के पानी को पहले ट्रीटमेंट किया जाएगा और फिर स्वच्छ रूप से नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इससे नदी की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

    एक माह में शुरू होगा काम

    सीवरेज को लेकर बुडको द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। निविदा प्रक्रिया होने के बाद निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। अगले एक माह में काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस योजना के लागू होने से बोधगया के शहरी व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर यह सीवरेज योजना बोधगया के विकास, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

    बोधगया सीवरेज निर्माण को लेकर निविदा का काम पूरा हो गया है। एक माह में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सीवरेज का निर्माण 90 करोड़ की राशि होगी। साथ ही 55 किलोमीटर सीवरेज का निर्माण किया जाएगा। - अशोक कुमार, कार्यपालक अभियंता, बुडको