गया के मानपुर में जर्जर सड़क से मिलेगी राहत, 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा पीसीसी पथ व नाली
मानपुर के वार्ड 52 में जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे निवासियों को अब राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत चीरी कोठी स ...और पढ़ें
-1775301303387_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, मानपुर। वार्ड संख्या 52 में लंबे समय से जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है।
शनिवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत चीरी कोठी होते हुए प्राथमिक विद्यालय नौरंगा तक पीसीसी पथ एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने विधिवत रूप से किया।
इस योजना के तहत एकरारनामा कुल 1 करोड़ 11 लाख 54 हजार 400 रुपये की लागत से सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास के दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र कई वर्षों से गड्ढों और बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहा था, जिससे आमजन को आवागमन में काफी परेशानी होती थी।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए अपने फंड से इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना के संवेदक अमित सिंह हैं, जबकि निवेदक के रूप में परियोजना निदेशक बुडको, गयाजी द्वारा कार्य कराया जा रहा है।
मौके पर उपस्थित भाजपा नेता बालाजी, मिठ्ठू सिंह, राकेश सिंह, कुंदन सिंह, दिलीप पान सहित कई लोग मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें- बगहा में 37 लाख खर्च के बाद भी गंदगी का अंबार, अब 50 लाख रुपए में सफाई की तैयारी
यह भी पढ़ें- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को मिलेगा ‘हाथियों का तोहफा’, कर्नाटक-असम से आएंगे चार और नर-मादा हाथी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।