Chakai vidhan sabha Chunav Result: चकाई विधानसभा सीट पर आरजेडी की प्रत्याशी सावित्री देवी की जीत, 80357 वोट मिले
चकाई विधानसभा चुनाव Chakai election Result के लिए चुनावी मतगणना कुल 30 राउंड में पूरी की गई है। नतीजों के मुताबिक आरजेडी की प्रत्याक्षी सावित्री देवी चकाई विधानसभा से यह चुनाव जीत गई है। उन्हें बिहार चकाई विधानसभा चुनाव में कुल 80357 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने विपक्ष में रहे जेडीयू के सुमित कुमार को कुल 12972 वोटों से हराया है।

Chakai vidhan sabha Chunav Result: चकाई में सावित्री देवी की जीत।
डिजिटल डेस्क,चकाई: चकाई विधानसभा में मतदान दूसरे चरण पर 11 नवंबर को पूरे किए गए हैं। चकाई विधानसभा जमुई लोकसभा क्षेत्र और जमुई जिले के अंतर्गत आती है। बता दें, साल 2020 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सुमित कुमार सिंह एमएलए बने थे। उन्होंने यह जीत कुल 45548 वोटों से हासिल की थी और राजद की प्रत्याशी सावित्री देवी को कुल 581 वोटों से हराया था।
लेकिन इस बार चकाई विधानसभा में सावित्री देवी ने अपना सिक्का जमा लिया है। दरअसल चकाई विधानसभा के नतीजे आ गए हैं और इस बार चकाई विधानसभा से सावित्री देवी विजय रही है।
इतने वोटों से आगे
आरजेडी की सावित्री देवी ने जेडीयू के प्रत्याक्षी सुमित कुमार सिंह को कुल 12972 वोटों से हराया है। बता दें, उन्हें चकाई विधानसभा से कुल 80357 वोट मिले हैं, जबकि जेडीयू के प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह को कुल 67385 वोट मिले हैं।
Chakai Vidhan sabha Chunav result बिहार चकाई विधानसभा 2025 चुनाव
बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव में इस बार चकाई विधानसभा से जेडीयू के प्रत्याक्षी सुमित कुमार सिंह, राजद की प्रत्याशी सावित्री देवी और जसुपा के प्रत्याशी राहुल कुमार चकाई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
साल 2020 चकाई विधानसभा चुनाव पर एक नजर
साल 2020 में चकाई विधानसभा सीट से निर्दलीय पार्टी के उम्मीदवार सुमित कुमार सिंह यहां के विधायक बने थे। उन्होंने 2020 के चुनाव में कुल 45548 वोट हासिल किए थे, जबकि उनके विपक्ष में खड़ी सावित्री देवी ने कुल 44967 वोट हासिल किए थे।
आपको बता दें, चकाई विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिसमें चुनाव आयोग द्वारा कुल 20 उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं और तीन उम्मीदवारों के आवेदन कैंसिल कर दिए गए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।