विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी भीड़ में रेलवे का बड़ा तोहफा! 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे; पटना, सियालदह के लिए राहत

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:44 AM (IST)

पूर्व रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने ...और पढ़ें

5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

संवाद सूत्र, सिमुलतला(जमुई)। त्योहारी सीजन में स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। 

यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चार सेवाओं के तहत पांच जोड़ी आरक्षित और अनारक्षित विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। राहत की बात यह है कि इन ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार ही होगा। आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल 25 नवंबर को

जानकारी के अनुसार, आरक्षित विशेष ट्रेनों में ट्रेन सं. 03143 सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल 25 नवंबर को सियालदह से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन सं. 03144 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल 26 नवंबर को सीतामढ़ी से प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन सं. 03031 हावड़ा-लौकहा बाजार स्पेशल 17 और 24 नवंबर को हावड़ा से खुलेगी। 

वापसी में ट्रेन सं. 03032 लौकहा बाजार-हावड़ा स्पेशल 18 और 25 नवंबर को लौकहा बाजार से प्रस्थान करेगी। वहीं, अनारक्षित ट्रेनों में ट्रेन सं. 03137 सियालदह-जयनगर स्पेशल 19 और 26 नवंबर को सियालदह से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन सं. 03138 जयनगर-सियालदह स्पेशल 20 और 27 नवंबर को जयनगर से प्रस्थान करेगी। 

हावड़ा-पटना अनारक्षित स्पेशल 18 से

इसी प्रकार ट्रेन सं. 03033 हावड़ा-पटना अनारक्षित स्पेशल 18 और 25 नवंबर को हावड़ा से चलेगी। वापसी में ट्रेन सं. 03034 पटना-हावड़ा अनारक्षित स्पेशल 19 और 26 नवंबर को पटना से खुलेगी। इसके अलावा ट्रेन सं. 03035 हावड़ा-पटना अनारक्षित स्पेशल 21 और 28 नवंबर को हावड़ा से प्रस्थान करेगी। 

वापसी में ट्रेन सं. 03036 पटना-हावड़ा अनारक्षित स्पेशल 22 और 29 नवंबर को पटना से चलेगी। पूर्व रेलवे के इस निर्णय से त्योहार की छुट्टियां बिताकर काम पर लौटने और घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की समय-सारिणी की जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें- पटना आने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल, सहरसा स्पेशल 20 घंटे लेट तो बरौनी 10 घंटे; यात्री परेशान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।