Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamui Vidhan Sabha Chunav 2025: जमुई में श्रेयसी सिंह रुझानों में आगे, शमशाद आलम पीछे

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 01:37 PM (IST)

    जमुई विधानसभा सीट पर भाजपा की श्रेयसी सिंह और राजद के शमशाद आलम के बीच कड़ा मुकाबला है। जन सुराज पार्टी के अनिल प्रसाद साह ने लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है। 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। 2020 में भाजपा की श्रेयसी सिंह ने यह सीट जीती थी। श्रेयसी सिंह, दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। देखना होगा कि जमुई में कौन बाजी मारता है।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, जमुई। जमुई विधानसभा सीट (Jamui Vidhan Sabha Seat Result 2025) पर बिहार की चर्चित सीटों में से एक है। यहां बीजेपी की श्रेयसी सिंह चुनावी मैदान में हैं। राजद ने यहां से शमशाद आलम पर दांव खेला। वहीं, जन सुराज पार्टी के अनिल प्रसाद साह ने सियासी लड़ाई त्रिकोणीय बना दी है। आज 14 नवंबर को नतीजे आएंगे और सियासी पिक्चर साफ हो जाएगी कि जमुई की पॉलिटिकल पिच पर अगले 5 साल तक कौन बैटिंग करेगा?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपडेट्स-

    • 13 राउंड के बाद श्रेयसी सिंह करीब 30 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
    • 9 राउंड के बाद श्रेयसी सिंह 19161 वोटों से आगे चल रही हैं। राजद के शमशाद आलम दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

    शुरुआती रुझानों में जमुई से श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं।

    बता दें कि जमुई बिहार का विधानसभा क्षेत्र है। यह जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां सर्वप्रथम 1957 में चुनाव हुए थे और तब कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया/भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भोला मांझी/हरि प्रसाद शर्मा विधायक के तौर पर चुनाव जीते थे। 2020 में भाजपा की श्रेयसी सिंह ने इस सीट से चुनाव जीता था।

    श्रेयसी सिंह के बारे में जानिए-

    बिहार के दिग्गज नेता रहे दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह परिवार की सियासी पारी को आगे बढ़ा रही हैं। उनकी मां पुतुल देवी भी सांसद रह चुकी हैं।

    वर्ष 1952 से लेकर 2020 तक के बीच निर्वाचित प्रत्याशी और दल

     

    विधानसभा चुनाव परिणाम
    वर्ष निर्वाचित प्रत्याशी दल
    1952 दुर्गा मंडल कांग्रेस
    1957 हरिप्रसाद शर्मा कांग्रेस
    1962 गुरु रामदास कांग्रेस
    1967 त्रिपुरारी सिंह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
    1969 त्रिपुरारी सिंह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
    1972 त्रिपुरारी सिंह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
    1977 त्रिपुरारी सिंह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
    1980 नरदेव प्रसाद भगत निर्दलीय
    1985 सुशील कुमार सिंह कांग्रेस
    1990 सुशील कुमार सिंह कांग्रेस
    1995 अर्जुन मंडल जनता दल
    2000 नरेंद्र सिंह जदयू
    2000 (उपचुनाव) सुशील कुमार सिंह जदयू
    2005 (फरवरी) विजय प्रकाश राजद
    2005 (नवंबर) अभय सिंह जेडीयू
    2010 अजय प्रताप जेडीयू
    2015 विजय प्रकाश राजद
    2020 श्रेयसी सिंह भाजपा

    यह भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha chunav 2025 Result LIVE: बिहार में वोटों की गिनती आज, मंत्री का दावा- 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा NDA

    यह भी पढ़ें- Jamalpur Election Result 2025: पूर्व आईपीएस शिवदीप बिगाड़ेंगे नीतीश का 'खेल'? JDU के नचिकेता से टक्कर