Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: जमुई में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला, श्रेयसी सिंह का क्या होगा?

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 01:54 PM (IST)

    जमुई जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विकास बनाम परिवर्तन की लड़ाई में रिकॉर्ड मतदान हुआ। 2020 में एनडीए ने तीन सीटें जीती थीं, और चकाई के विजेता बाद में एनडीए में शामिल हो गए थे। इस बार जमुई में श्रेयसी सिंह आगे हैं, जबकि झाझा और चकाई में मुकाबला कड़ा है। सिकंदरा में राजद की स्थिति कमजोर दिख रही है।

    Hero Image

    जमुई से बीजेपी प्रत्याशी श्रेयसी सिंह।

    अरविंद सिंह, जमुई। विकास बनाम परिवर्तन की लड़ाई में जमुई जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। 2020 के चुनाव में भी जमुई, झाझा और सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत हुई थी। चकाई में विजय का ताज पहन सुमित परिणाम की घोषणा के साथ ही एनडीए के साथ हो लिए थे। इस बार भी मुकाबला चकाई, झाझा और सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में दिलचस्प है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई विधानसभा क्षेत्र में शुरुआती दौर से ही श्रेयसी सिंह का पलड़ा भारी प्रतीत हो रहा था जो मतदान के आखिरी समय तक कायम रह गया।

    हालांकि, जमुई विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के उत्साह को मुस्लिम मतदाताओं के जोश का जवाब मिला, लेकिन यह परिणाम को प्रभावित कर सकेगा, यह कहना सही नहीं होगा।

    तमाम मुद्दों के बीच जमुई विधानसभा क्षेत्र में जातीय गोलबंदी अहम रही। यहां महागठबंधन के लिए सुकून की बात यह रही कि इसके माय समीकरण में पान समाज का मजबूती से जुड़ाव आईपी गुप्ता को महागठबंधन से जोड़ने के फैसले को सही निर्णय ठहराता दिखा।

    झाझा विधानसभा क्षेत्र में भी माय (मुस्लिम यादव) के साथ पान और अन्य अर्थात दामोदर और जयप्रकाश के बीच कड़ा मुकाबला हो गया। जन सुराज के एनडी मिश्रा तथा निर्दलीय मु. इरफान परिणाम को प्रभावित करने वाला कारक नहीं बन सके।

    चकाई में मुकाबला एनडीए के सुमित कुमार सिंह का राजद की सावित्री देवी के साथ है। यहां संजय प्रसाद ने तीसरा कोण अवश्य बनाया, लेकिन लड़ाई में काफी पीछे दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं।

    सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में आखिरी समय में मुसलमान मतों को समेटने की कोशिश भी राजद को बढ़त दिलाता नहीं दिख रहा है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: अररिया जिले में पांच सीटों पर कांटे की टक्कर, जोकीहाट में त्रिकोणीय मुकाबला

    यह भी पढ़ें- Bihar Exit Poll 2025: पूर्णिया जिले में NDA के छक्के का शोर, सातवें पर सस्पेंस

    यह भी पढ़ें- Bihar Election Result 2025: बांका में 4 सीट पर एनडीए की मिल सकती है बढ़त, एक पर कड़ी टक्कर का अनुमान