Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jamui News: बिहार के जमुई में छज्जा गिरने से दो की मौत, सात घायल

बिहार के जमुई में छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं सात लोगों के घायल होने की जानकारी है। बताया जाता है कि ऋषिडीह गांव निवासी जोगिंदर यादव के अलावा अन्य परिवार के सदस्य घर के बंगले पर बैठे हुए थे। इस दौरान रात तकरीबन 10 बजे अचानक छत के छज्जा टूटकर गिर पड़ा जिससे बंगले में बैठे दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

By Sanjay Kumar Singh Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 22 Sep 2024 10:52 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जरगन संवाददाता, जमुई। बिहार क जमुई जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिकंदरा थानाक्षेत्र के ऋषिडीह गांव में शनिवार की देर रात छज्जा गिरने से दो व्यक्ति की मौत गई। सात अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

बताया जाता है कि ऋषिडीह गांव निवासी जोगिंदर यादव के अलावा अन्य परिवार के सदस्य घर के बंगले पर बैठे थे।इस दौरान, रात तकरीबन 10 बजे अचानक छत का छज्जा टूटकर गिर पड़ा, जिससे बंगले में बैठे जोगिंदर यादव उम्र 55 और जद्दु यादव उम्र 52 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

इसके अलावा, अगल बगल बैठे अशोक यादव उम्र 35, कौशल यादव उम्र 22, सोनू साव उम्र 21, अधिक यादव उम्र 30,दरमन यादव उम्र 35,ईश्वर यादव उम्र 55 एवं चानो यादव उम्र 53 गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों का इलाज जमुई के एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है।

घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। स्वजनों के करुण चीत्कार से माहौल गमगीन बना है। हालांकि, घटना की सूचना पाकर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने मृतक के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। घटना की छानबीन में जुट गई है।

खबर पर अपडेट जारी है...

यह भी पढ़ें-

2 लाख रुपये देकर बन गया फर्जी IPS, बाजार में खुले आम घुमाने लगा नकली पिस्टल; हुआ गिरफ्तार

'तुमको छुए थे; बुरा तो नहीं लगा? वीडियो कॉल करोगी', SP के पास 'गंदी बात' की शिकायत लेकर पहुंची महिला