Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manihari Vidhan Sabha Chunav Result: JDU या कांग्रेस... किसके सिर सजेगा मनिहारी विधायक का ताज?

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 01:52 PM (IST)

    मनिहारी विधानसभा सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों ही पार्टियां इस सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। हालांकि दसवें राउंड की वोटिंग के अनुसार कांग्रेस पार्टी के  मनोहर प्रसाद सिंह जनता दल यूनाइटेड के शंभू कुमार सुमन से कुल 7322 वोटों से आगे हैं। बता दें, नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी पार्टी अंततः विजयी होती है।

    Hero Image

    Manihari Vidhan Sabha Chunav Result: यहां देखें पूरी खबर।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Manihari vidhan sabha Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों की घड़ी नजदीक आ गई है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि किसके सिर पर मनिहारी विधायक बनने का ताज सजेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनिहारी विधानसभा सीट, कटिहार लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1957 में पहले चुनाव में यहां कांग्रेस की पार्वती देवी विजयी रहे थे। 2020 में यहां से कांग्रेस के मनोहर प्रसाद विजयी रहे थे। वे यहां से लगातार तीसरी बार चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि दसवीं मतगणना के अनुसार कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सबसे आगे हैं। 

    इतने वोटों का फासला

    मनिहारी विधानसभा में दसवीं मतगणना के अनुसार कांग्रेस के मनोहर प्रसाद कुल 7322 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक कुल 45882 वोट मिले हैं, जबकि जनता दल यूनाइटेड के शंभू कुमार सुमन को कुल 38560 वोट मिले हैं। 


    मनिहारी विधानसभा चुनाव 2025: कुल प्रत्याशी – 7

    1. शंभू कुमार सुमन – जनता दल (यूनाइटेड)
    2. मनोज प्रसाद सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    3. सैफ अली खान – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    4. उपेंद्र मंडल – बहुजन समाज पार्टी (BSP)
    5. राम रतन प्रसाद – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी
    6. बब्लू सोरेन – जन सुराज पार्टी
    7. नलिनी मंडल – आम आदमी पार्टी (AAP)