Beldaur election Result: बेलदौर में JDU के पन्नालाल पटेल जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को 35 हजार वोटों से हराया
बेलदौर विधानसभा सीट (Beldaur election Result) पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। पन्नालाल पटेल यहां से लगातार जीतते रहे हैं और वह इस बार भी इसे कायम रखा। 2020 में कांग्रेस के चंदन यादव को हार मिली थी। 2015 में पन्नालाल पटेल ने लोजपा के मिथिलेश कुमार निषाद को हराया था। इस बार कांग्रेस ने मिथिलेश को टिकट दिया है, जबकि जनसुराज पार्टी से गजेंद्र सिंह निषाद मैदान में हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
-1763057371379.webp)
बेलदौर विधानसभा सीट पर पन्नालाल पटेल का एकछत्र राज। (फोटो- जागरण)
डिजिटल डेस्क, बेलदौर (खगड़िया)। बेलदौर विधानसभा सीट (Beldaur election Result) पर JDU की कोई काट नहीं है। पन्नालाल पटेल ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश कुमार को 35 हजार मतों से हरा दिया। 28 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद पन्नालाल पटेल को 106262 मत मिले। मिथिलेश निषाद को 71087 मत हासिल हुआ।
अंतिम आंकड़ाः
- पन्नालाल पटेल (जदयू)- 106262
- मिथिलेश कुमार (कांग्रेस)- 71087
- तनिषा भारती (इनक्लूसिव पार्टी)- 9188
यह सीट खगड़िया जिले के अंतर्गत आता है। यह सीट जदयू की पारंपरिक सीट मानी जाती है। पन्नालाल पटेल यहां से सभी चुनावों में जीत हासिल करते रहे हैं। उनके किले को अभी तक कोई नहीं भेद पाया है।
साल 2020 में डॉ. चंदन यादव कांग्रेस की टिकट पर उनके खिलाफ उतरे थे, लेकिन उनकी दाल नहीं गली और हारकर इस बार खगड़िया सीट से उम्मीदवार बनाए गए।
साल 2015 में पन्नालाल पटेल ने एलजेपी के मिथिलेश कुमार निषाद को हराया था। इस बार कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है। वहीं जनसुराज पार्टी ने गजेंद्र सिंह निषाद को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यहां पर मुकाबाल त्रिकोणीय दिख रहा है।
बेलदौर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। 2010 में हुए पहले चुनाव में यहां जेडीयू के पन्ना लाल सिंह पटेल विधायक बने थे। यहां पर 1,49,960 पुरुष मतदाता जबकि 1,32,248 महिला मतदाता हैं।
यह भी पढ़ें- Parbatta election Result: क्या जीत दोहरा पाएंगे डॉ. संजीव कुमार? इस बार RJD की तरफ से लोजपा (आर) को दे रहे टक्कर
यह भी पढ़ें- Khagaria election Result 2025: चंदन कुमार और बबलू कुमार के बीच कड़ा मुकाबला, खोई जमीन तलाश पाएगी JDU?
यह भी पढ़ें- Alauli Seat Election Result 2025: पासवान परिवार की पारंपरिक सीट पर चुनौती कड़ी, पारस के बेटे करेंगे 'खेला'?

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।