Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khagaria election Result 2025: JDU प्रत्याशी बबलू कुमार 13 हजार मतों से आगे, कांग्रेस के चंदन कुमार पीछे

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 01:55 PM (IST)

    खगड़िया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां पर कांग्रेस और जदयू के बीच कांटे की टक्कर है, जहां जनसुराज पार्टी भी मैदान में है। कांग्रेस से चंदन कुमार फिलहाल पीछे चल रहे हैं और जदयू से बबलू कुमार बढ़त बनाए हुए हैं। 2020 में कांग्रेस के छत्रपति यादव ने जदयू की पूनम देवी को हराया था। खगड़िया मक्का उत्पादन में अग्रणी है और सात नदियों से घिरा हुआ है। यहाँ '53 कोठली 56 द्वार' नामक एक प्रसिद्ध स्थान है।

    Hero Image

    खगड़िया विधानसभा सीट पर चंदन कुमार और बबलू कुमार के बीच कड़ा मुकाबला।

    डिजिटल डेस्क, खगड़िया। खगड़िया विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी बबलू कुमार आगे चल रहे हैं। 22 में से 8 राउंड की गिनती के बाद बबलू कुमार 13646 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस के चंदन कुमार दूसरे जबकि निर्दलीय मनीष कुमार सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पपहले चरण में वोटिंग हुई थी। इस सीट पर कांग्रेस और जदयू के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि नवगठित पार्टी जनसुराज की उम्मीदवार जयंती पटेल भी दोनों को चुनौती दे रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस के डॉ. चंदन कुमार मैदान में हैं। वहीं जदयू ने बबलू कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

    पूर्व विधायक पूनम देवी यादव को इस बार जदयू ने उम्मीदवार नहीं बनाया। इस कारण वह बागी हो गईं और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया।

    साल 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस के छत्रपति यादव ने यहां से जीत हासिल की थी। उन्होंने जदयू की प्रत्याशी पूनम देवी यादव को 3000 वोटों से हराया था। इस कारण इस बार जदयू ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। छत्रपति यादव को 43980 वोट मिले थे। वहीं साल 2015 में पूनम देवी ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) उम्मीदवार राजेश कुमार उर्फ रोहित कुमार को 25 हजार से अधिक मतों से हराया था।

    मक्का उत्पादन में अग्रणी जिला है खगड़िया

    खगाड़िया विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। 1951 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के द्वारिका प्रसाद विधायक बने। बिहार का खगड़िया ही एक ऐसी जिला है जो 7 नदियों से घिरा हुआ है। यह मक्का उत्पादन में बिहार के सबसे अग्रणी जिला माना जाता हैं। यहां की एक सबसे बड़ी विशेषता है '53 कोठली 56 द्वार' एक आलीशान मकान जो परबत्ता प्रखंड के भरतखंड गांव में स्थित है। इसका हर एक क्षेत्र प्रत्येक साल बाढ़ से ग्रसित रहता है।

    यह भी पढ़ें- Alauli Seat Election Result 2025: पासवान परिवार की पारंपरिक सीट पर चुनौती कड़ी, पारस के बेटे करेंगे 'खेला'?