Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lakhisarai Chunav Result: कांग्रेस के अमरेश कुमार ने बीजेपी के विजय सिन्हा को पीछे छोड़ा, मिल रही कड़ी टक्कर

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 09:42 AM (IST)

    Lakhisarai Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम थोड़ी देर में आना शुरू हो जाएगा। इस बार बिहार की लखीसराय विधानसभा सीट भी हॉट सीटों में से एक है। इस सीट पर पहले फेज में चुनाव हुए थे। पहले फेज के चुनाव के दौरान इस सीट पर बिहार सरकार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव किया गया था। शुरुआती रुझान में बीजेपी के विजय सिन्हा आगे चल रहे हैं।

    Hero Image

    लखीसराय में कांट की टक्कर। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, लखीसराय। Lakhisarai vidhan sabha Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में संपन्न हो चुका है। आज इस चुनाव का परिणाम आ रहा है।

    बिहार की लखीसराय सीट पर इस बार सब की निगाहें हैं, क्योंकि इस सीट पर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। पहले फेज के चुनाव के दौरान इस सीट पर काफी गहमागहमी देखी गई थी। शुरुआती रुझान में बीजेपी के विजय सिन्हा आगे चल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजा अपडेट

    शुरुआती रुझानों में विजय कुमार सिन्हा पीछे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीश 79 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 2852 वोट मिले हैं।

    ये जिला लखीसराय में आता है। 1977 में हुए पहले चुनाव में यहां जनता पार्टी के कपिल देव सिंह विधायक बने। 2020 में बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा ने इस सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी।

    लखीसराय विधानसभा सीट के लिए कुल 25 प्रत्याशियों ने आवेदन दिया था, जिसमें से 19 आवेदन स्वीकार किए गए थे। वहीं, 6 आवेदन आयोग ने अस्वीकार कर दिया था। इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। लखीसराय विधानसभा सीट पर भाजपा के विजय कुमार सिन्हा व कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीश के बीच कांटे की टक्कर है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।