विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय में पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, SI समेत 5 जवान घायल 

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:38 AM (IST)

लखीसराय के बड़हिया में एनएच 80 पर एक ट्रक ने पुलिस के गश्ती वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एसआई ...और पढ़ें

अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी। फोटो जागरण

अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी। फोटो जागरण

HighLights

  1. एनएच 80 पर ट्रक ने पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर मारी।

  2. एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी हुए गंभीर रूप से घायल।

  3. घायलों को सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया इलाज हेतु।

संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। बड़हिया थाना पुलिस के गश्ती वाहन में शनिवार की अलसुबह एनएच 80 टाल प्लाजा के समीप एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में वाहन चालक समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया।

जख्मी पुलिसकर्मियों में एसआइ एएसके श्रीवास्तव, हवलदार राजेश पासवान, महिला पुलिसकर्मी सीता कुमारी, एकता कुमारी और वाहन चालक मु. लड्डन शामिल हैं।

बताया गया कि सभी पुलिसकर्मी पुलिस वाहन से छापेमारी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान टाल प्लाजा के समीप ट्रक ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए ट्रक के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर दिखेंगे जेल के कैदी, हाथ में होगी नौकरी की जिम्मेदारी; बिहार की 4 जेलों में 200 बंदियों को रोजगार