Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 3 लड़कों की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने बेगूसराय के तांत्रिक को पुलिस के हवाले किया

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 01:22 PM (IST)

    मधेपुरा में ग्रामीणों ने एक तांत्रिक को तीन लड़कों की नरबलि देने के प्रयास के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंपा। बेगूसराय निवासी कन्हैया कुमार नामक तांत् ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मधेपुरा। तीन लड़कों को चंडीस्थान मंदिर में नरबलि देने के आरोप में ग्रामीणों ने बेगूसराय निवासी एक तांत्रिक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

    घटना रविवार रात की है। गिरफ्तार आरोपित बेगूसराय जिले के तेघरा थाना के पुरानी बाजार भागीरथी रोड वार्ड संख्या तीन निवासी कन्हैया कुमार के विरुद्ध मुरलीगंज थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपित के थैला से धारदार चाकू बरामद हुआ है।

    मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो से 8, 13 और 16 साल के तीन लड़कों को बहला फुसलाकर रविवार की शाम एक तांत्रिक द्वारा कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित चण्डीस्थान मंदिर ले जाया गया था। रात में मंदिर में तीनों लड़कों को बिठाकर पूजा पाठ किया जा रहा था।

    इसी बीच एक बालक के स्वजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हो हंगामा होने पर जूटे ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। बेगूसराय निवासी आरोपित कन्हैया कुमार को मुरलीगंज थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।

    स्वजन का आरोप है कि तीन दिनों से उक्त तांत्रिक इलाके में घूम रहा था। बच्चों को चाकलेट आदि खिलाकर बहला फुसलाकर मंदिर बलि देने ले गया था। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपित बार-बार बयान बदल रहा है। केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।