Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा से जल्द शुरू होंगी इंटरनेशनल उड़ानें, नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया आश्वासन

    Updated: Thu, 21 May 2026 04:02 AM (IST)

    जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट पर अ ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले संजय झा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. दरभंगा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द होंगी शुरू।

    2. केंद्रीय मंत्री ने नवंबर तक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    3. एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी।

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मिले।

    मुलाकात के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन स्थाई सिविल एन्क्लेव के सभी कार्य आगामी नवंबर माह तक पूर्ण करने तथा यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान (Darbhanga Airport International Flights) शुरू करने का अनुरोध किया।

    केंद्रीय मंत्री नायडू ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे दरभंगा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने के लिए अपने विभाग से संबंधित जरूरी कार्रवाई आगामी नवंबर माह तक पूर्ण कराएंगे और इस सिलसिले में गृह मंत्रालय से जुड़े विषयों पर भी जरूरी सहयोग करेंगे।

    संजय कुमार झा ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर, इस संबंध में स्पष्ट एवं सकारात्मक आश्वासन के लिए केंद्रीय मंत्री नायडू के प्रति आभार जताया।

    इससे पहले, मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आंकड़ों के साथ बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही उल्लेखनीय वृद्धि से इसकी वाणिज्यिक व्यवहार्यता, क्षेत्रीय आवश्यकता और अंतरराष्ट्रीय क्षमता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

    यह मिथिला सहित संपूर्ण उत्तर बिहार, नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों तथा आसपास के राज्यों के हवाई यात्रियों के लिए एक प्रमुख एयरपोर्ट बन चुका है। यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों, व्यवसायियों, पर्यटकों और विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही, क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

    दरभंगा एयरपोर्ट के लिए हो चुका है भूमि का अधिग्रहण

    राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की दिशा में जरूरी कार्रवाई की जा चुकी है। अधिग्रहण की प्रक्रिया इस माह के अंत तक पूर्ण हो जाएगी।

    खबरें और भी

    प्रस्तावित विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय से भी सैद्धांतिक सहमति मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। मुलाकात के दौरान संजय कुमार झा ने दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा का दायित्व सीआईएसएफ को सौंपने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया। दरभंगा उड़ान योजना के तहत विकसित पहला एयरपोर्ट है, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें- लखीसराय के 2 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, शॉपिंग मॉल समेत कई आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

    यह भी पढ़ें- बिहार के एक और पुल पर खतरा! शाहकुंड-असरगंज मेन रोड से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक