Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PRS Ticket Cancellation: अब देश के किसी भी स्टेशन से कैंसिल होगा काउंटर टिकट, यात्रियों को राहत

    By Sr. Ajit Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 07:37 PM (IST)

    Indian Railways Anywhere Ticket Cancellation: यात्री देश के किसी भी पीआरएस काउंटर से अपना टिकट रद्द करा सकेंगे। यह नई व्यवस्था 1 से 15 अप्रैल के बीच ल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Train Ticket Cancellation Policy Update: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काउंटर टिकट कैंसिलेशन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

    अब देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से पीआरएस (PRS) काउंटर टिकट को कैंसल कराया जा सकेगा। यह नई व्यवस्था 1 से 15 अप्रैल के बीच सभी पीआरएस काउंटरों पर लागू की जा रही है।

    कहीं से भी कैंसिल कराने की सुविधा

    नई व्यवस्था के तहत यदि किसी यात्री ने एक स्टेशन से काउंटर टिकट खरीदा है और वह किसी दूसरे शहर में है, तो उसे टिकट कैंसिल कराने के लिए मूल स्टेशन पर लौटने की जरूरत नहीं होगी। अब वह किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र (PRS) पर जाकर टिकट सरेंडर कर रिफंड प्राप्त कर सकता है।

    पहले थी भौगोलिक सीमा की बाध्यता

    इससे पहले काउंटर टिकट कैंसिलेशन पर जोनल सीमाएं लागू थीं। यात्रियों को उसी स्टेशन या संबंधित रेल मंडल के भीतर ही टिकट कैंसिल कराना पड़ता था। इस कारण यात्रा के दौरान योजना बदलने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

    यात्रियों को मिलेंगे बड़े फायदे

    इस नई सुविधा से यात्रियों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। अब वे नजदीकी स्टेशन से ही टिकट कैंसिल कर सकेंगे, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। समय पर कैंसिलेशन होने से रिफंड में कटौती भी कम होगी।

    पारदर्शी और आधुनिक व्यवस्था

    रेलवे की पीआरएस प्रणाली अब केंद्रीकृत और क्लाउड आधारित हो चुकी है, जिससे देशभर के किसी भी काउंटर से डेटा एक्सेस संभव है। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान हो गई है।

    रिफंड के लिए जरूरी शर्तें

    इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को अपना मूल काउंटर टिकट काउंटर पर जमा करना होगा। साथ ही, कैंसिलेशन रेलवे के तय समय सीमा के भीतर करना जरूरी होगा।

    ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध

    यात्री चाहें तो 139 हेल्पलाइन या रेलवे की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट कैंसिल कर सकते हैं और बाद में किसी भी काउंटर से रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

    रेलवे का यह कदम “यूनिवर्सल एक्सेस” की दिशा में बड़ा सुधार माना जा रहा है, जिससे देशभर के लाखों यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।