Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांटी के लोगों के लिए लिए खुशखबरी, कपरपुरा रेलवे गुमटी पर 10 करोड़ से बनेगा अंडरपास

    By Pramod Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 03:44 PM (IST)

    Bihar Infrastructure Development Project: मुजफ्फरपुर के कांटी क्षेत्र में कपरपुरा रेलवे गुमटी संख्या 107 बंद होने से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Railway Gate Issue: कांटी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कपरपुरा स्थित बंद रेलवे गुमटी संख्या 107 की समस्या का समाधान अब अंडरपास निर्माण के जरिए किया जाएगा, जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    गुमटी बंद होने से बढ़ी परेशानी

    रेलवे गुमटी बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह मार्ग मोतीपुर, मीनापुर और साहेबगंज को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है।

    गुमटी बंद होने से खासकर मरीजों, छात्रों और किसानों को काफी परेशानी हो रही थी। आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया था।

    विधायकों ने डीआरएम से की मुलाकात

    इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायकों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर के डीआरएम से मिला और गुमटी को खोलने या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं से अवगत कराया।

    10 करोड़ से बनेगा अंडरपास

    कांटी विधायक अजीत कुमार ने बताया कि डीआरएम ने आश्वासन दिया है कि करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से यहां अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को स्थायी समाधान मिलेगा।

    15 दिनों में बनेगी वैकल्पिक व्यवस्था

    अंडरपास निर्माण शुरू होने से पहले रेलवे द्वारा 15 दिनों के भीतर लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

    जनप्रतिनिधियों ने जताया विरोध

    विधायकों ने कहा कि बिना पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के गुमटी बंद करना जनहित के खिलाफ था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मार्ग का मुजफ्फरपुर-पटना बाइपास से सीधा संबंध नहीं है।

    प्रतिनिधिमंडल में नगर विधायक रंजन कुमार, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, सकरा विधायक आदित्य कुमार और मीनापुर विधायक अजय कुमार भी शामिल थे।