अब मुजफ्फरपुर में भी होगी शराब-बीयर की जांच, 15 लाख रुपये की लागत से लगाई गईं विशेष मशीनें
मुजफ्फरपुर के आबकारी थाने में अब शराब की जांच के लिए लैब शुरू हो गई है। इससे जब्त शराब के नमूनों को पटना भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उत्पाद रसायन पदाध ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बाबुल दीप, मुजफ्फरपुर। नकली समेत सभी प्रकार की शराब व बीयर की जांच की सुविधा अब आबकारी थाने में ही होगी। छाता चौक स्थित आबकारी थाने के ऊपरी तल पर लैब की शुरुआत हो चुकी है। इसमें उत्पाद रसायन पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार की तैनाती कर दी गई है। जब्त शराब की जांच भी शुरू हो चुकी है।
उत्पाद विभाग के अलावा जिले के सभी थानों में जब्त की गई शराब की जांच अब यहीं पर होगी। पहले जांच के लिए सैंपल को एकत्र कर पटना भेजना होता था। अब इस समस्या से मुक्ति मिल गई है। रिपोर्ट भी पहले की अपेक्षा शीघ्र मिलेगी।
देशी शराब की जांच में मात्र आधा घंटा समय
उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि देसी शराब की जांच में मात्र आधा घंटा समय लगेगा, जबकि अंग्रेजी शराब में कम से कम 24 घंटे का समय लगेगा। इसके लिए अभी आवश्यक उपकरण व मशीनें लगा दी गई हैं।
इसमें बीयर की जांच के लिए भी मशीन मंगाई गई है। इन मशीनों की कुल लागत करीब 15 लाख रुपये है। बताया कि अगर जब्त की गई शराब पर संदेह होगा तो इसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। 24-48 घंटे में इसकी रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी।
पहले कई दिन व महीनों लग जाते थे। अब यह समस्या नहीं होगी। रिपोर्ट स्वयं जाकर लेना पड़ेगी। इसके लिए सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी अवधि में सैंपल लिया जाएगा और रिपोर्ट दी जाएगी।
अभी सिर्फ मुजफ्फरपुर में जब्त शराब की हो रही जांच
बताया गया कि अभी सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले में थाना या उत्पाद विभाग द्वारा जब्त की गई शराब की जांच की जा रही है। अगर आवश्यकता होगी तो तिरहुत प्रमंडल के अन्य जिलों से भी भेजे गए सैंपल की जांच की सुविधा होगी।
दमन दीव निर्मित शराब की भी होगी जांच
उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि करजा से 40 कार्टन शराब जब्त की गई है। इसकी बोतलों पर दमन दीव निर्मित लिखा है। हालांकि इस पर संदेह है। इसलिए इसकी जांच लैब में कराई जाएगी ताकि पता लगे कि यह असली है अथवा नकली। जांच के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।