Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लीची बुकिंग ठप, कंप्यूटर खराबी से किसान परेशान

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:09 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लीची लोडिंग के लिए शुरू की गई नई बुकिंग व्यवस्था छह दिन बाद ही कंप्यूटर खराबी के कारण ठप हो गई। किसानों को पुराने पार्सल कार्यालय ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लीची के लिए बनाए गए बुकिंग कार्यालय में कंप्यूटर में आई खराबी के बाद जांच करते रेल कर्मी। जागरण

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लीची किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सीजन के बीच कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आने से लीची बुकिंग पूरी तरह ठप हो गई, जिससे किसानों और व्यापारियों की बेचैनी बढ़ गई है।

    घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी बुकिंग नहीं होने से किसानों को डर सता रहा है कि कहीं उनकी मेहनत की मीठी फसल समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पाई तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    बता दें कि मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लीची लोडिंग को लेकर इंजीनियरिंग विभाग के कार्यालय में शुरू की गई नई व्यवस्था छह दिन बाद ही तकनीकी खराबी के बाद ठप हो गई।

    19 मई को लीची बुकिंग के लिए नए कार्यालय की शुरुआत की गई थी, लेकिन मंगलवार को वहां लगे कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आने से घंटों बुकिंग कार्य ठप हो गया। इससे दूर-दराज से पहुंचे लीची किसान दोपहर तक मशीन सही होने की प्रतीक्षा करते रहे।

    हालांकि रेल अधिकारियों की ओर से सिस्टम चालू होने का कोई संकेत नहीं मिलने पर किसान पुराने पार्सल कार्यालय पहुंचे। बाद में वहीं से करीब चार टन लीची की बुकिंग की गई। नई व्यवस्था में आई तकनीकी खराबी से स्टेशन परिसर में कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा।

    जानकारी के अनुसार पार्सल कार्यालय के आवक-जावक सेक्शन में लगे कंप्यूटर सिस्टम काफी पुराने हो चुके हैं। उनके मेंटेनेंस की समय-सीमा भी समाप्त हो गई है। रेल कर्मियों का कहना था कि सिस्टम कभी भी अचानक बंद हो सकता है, जिससे बुकिंग कार्य प्रभावित हो जाएगा।

    खबरें और भी

    एक रेल कर्मचारी ने बताया कि कंप्यूटरों की खराब स्थिति की जानकारी समय-समय पर मंडल स्तर के अधिकारियों को दी जाती रही है, लेकिन अब तक नए सिस्टम लगाने या तकनीकी सुधार की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही। कर्मचारियों ने आशंका जताई कि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो लीची सीजन में बुकिंग व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।