सेना की जासूसी मामले में मुजफ्फरपुर का युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान खोलने गया था दिल्ली
कौशाम्बी पुलिस ने सेना की जासूसी के आरोप में एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुजफ्फरपुर के नौशाद अली भी शामिल है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले एक बड़े जासूसी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कौशाम्बी पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर रेलवे स्टेशनों व रणनीतिक इलाकों में सोलर कैमरे लगाकर भारतीय सेना के मूवमेंट पर नजर रखने के गंभीर आरोप है।
गिरफ्तार आरोपितों में मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाने के हरचंदा गांव का नौशाद अली उर्फ लालू भी शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया कि नौशाद करीब दो साल पहले पिता जलालुद्दीन से एक लाख लेकर दिल्ली में टायर का पंचर बनाने की दुकान खोलने गया था।
देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त था नौशाद
बाहर से साधारण दिखने वाला नौशाद के रहन-सहन में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा, लेकिन वह देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पैतृक गांव हरचंदा में सन्नाटा है।
ग्रामीणों के अनुसार नौशाद के पिता जलालुद्दीन ने दो शादियां की थी। नौशाद दूसरी पत्नी का बेटा है। जलालुद्दीन हाल के वर्षों में गांव में महंगी जमीनें खरीदने व संपत्ति अर्जित करने से चर्चा में रहा है।
चर्चा है कि बेटों की अज्ञात कमाई से ही यह संपत्ति बनाई गई है। नौशाद का एक भाई कोलकाता में व्यवसाय करता है। पुलिस उसके संपर्कों की भी जांच कर सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।