₹50 लाख तैयार रखो वरना कोई नहीं बचा पाएगा; मुजफ्फरपुर में स्कूल के बाहर फायरिंग, गेट पर चिपकाया धमकी भरा पर्चा
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के बाहर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 50 लाख रुपये की ...और पढ़ें
HighLights
चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के बाहर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।
स्कूल गेट पर 50 लाख रुपये रंगदारी का धमकी भरा पर्चा।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, दो बाइक सवारों की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र से रविवार की अहले सुबह बदमाशों के दुस्साहस का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां स्थित चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के पास अपराधियों ने डेढ़ दर्जन से अधिक राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी विद्यालय के मुख्य द्वार पर 50 लाख रुपए रंगदारी की मांग का पर्चा चिपकाकर फरार हो गए। सुबह-सुबह हुई इस अंधाधुंध गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा है और स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है।
अहले सुबह गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जब लोग सोकर उठ ही रहे थे, तभी स्कूल परिसर के समीप अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगी। बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक के बाद एक करीब 18 से अधिक राउंड हवाई फायरिंग की।

गोलीबारी की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण सहम गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते और मौके पर जुटते, अपराधी हथियार लहराते हुए तेजी से फरार हो गए।
गेट पर चिपकाया धमकी भरा पर्चा
वारदात के बाद जब विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोग मुख्य गेट के पास पहुंचे, तो वहां अपराधियों द्वारा चिपकाया गया एक पर्चा मिला।

पर्चे में स्कूल प्रशासन से मोटी रकम की रंगदारी (लेवी) की मांग की गई है। मांग पूरी न करने पर अंजाम भुगतने और स्कूल को निशाना बनाने की गंभीर धमकी दी गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिमी और कांटी थाना पुलिस दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जमीन पर बिखरे कई खोखे बरामद किए हैं।
-1789271230464.webp)
पुलिस स्कूल के आस-पास लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के हुलिए और उनकी बाइक का सुराग लगाया जा सके।
सीसीटीवी में हैमलेट पहना दो बाइक सवार युवक दिखा
घटना में पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा है। इसमें हैमलेट पहना दो बाइक सवार युवक दिखा रहा है। जो घूम-घूम कर गोली चल रहा था। पुलिस अब इन दोनों युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस दोनों बाइक सवार के आना और जानें के रास्ते को देखने के लिए आसपास के इलाकों का सीसी कैमरे देख रही। ताकि पता चल सकें कि बदमाश किधर से आएं और घटना के बाद किस ओर से भागे।
एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताई कि बदमाशों ने स्कूल के इर्द-गिर्द घूम-घूम कर फायरिंग किया है। स्कूल के बाउंड्री पर गोली के निशान मिले हैं। सीसी कैमरे में युवक दिख रहें हैं, जो हैमलेट पहने हुए हैं।
दो युवकों ने घटना को अंजाम देने से पहले पर्चा चिपकाया, इसके बाद फायरिंग की। दोनों युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने ब्लिंकिट कर्मचारी को मारी गोली, नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर हुए फरार
