Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह, मकेश्वर पंडित केस में दो गिरफ्तार

    By Keshav KumarEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 04:21 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल को मकेश्वर पंडित की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों, मुन्ना पंडित और महेश पंडित को ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    घटना के बार में जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । मोतीपुर थाना इलाके में दो अप्रैल को हुई मकेश्वर पंडित की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस दो दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में मुन्ना पंडित और महेश पंडित है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को सेंट्रल जेल भेज दिया है।
    एसडीपीओ पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोतीपुर थानांतर्गत मकेशर पंडित को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया था।
    मृतक के पिता द्वारा समर्पित लिखित आवेदन के आधार पर मोतीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू किया गया। टेक्नीकल और सर्विलांस टीम की मदद से घटना में संलिप्त अभियुक्त मुन्ना पंडित व महेश पंडित को मोतीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

    प्रारंभिक जांच एवं अनुसंधान में प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात प्रकाश में आई हैं। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।