मुजफ्फरपुर जिले में एनडीए को बड़ी बढ़त, कुल 11 सीटों में से 10 पर आगे
Muzaffarpur election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतों की गिनती शुरू हो गई है। जिसमें एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। नामांकन के समय काफी चर्चित औराई सीट से भाजपा की रमा निषाद आगे चल रही हैं। सकरा से जदयू प्रत्याशी ने बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि तीसरे राउंड की गिनती के बाद मंत्री केदार गुप्ता कुढ़नी विधानसभा सीट से पीछे हो गए हैं।

Muzaffarpur Chunav result: मुजफ्फरपुर में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur vidhan sabha Election Result 2025 / Bihar vidhan sabha chunav Result: बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान के अनुसार एनडीए को 11 में से 10 सीटों पर बढ़त मिल गई है। एक सीट पारू में बागी के कारण राजद को बढ़त है। वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में भी एनडीए को इतनी ही सीट मिली थी। बिहार सरकार के दोनों मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और राजू कुमार सिंह आगे हैं।
पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद मुजफ्फरपुर में एनडीए को बढ़त दिख रही है। औराई विधानसभा सीट से भाजपा की रमा निषाद आगे चल रही हैं। वहीं बोचहां में एलजेपीआर की बेबी कुमारी आगे चल रही है। भाजपा की रामा निषाद 9329 मतों से बढ़त बनाई। उनको अब तक कुल 12869 मत मिले हैं। वहीं वीआईपी के भोगेंद्र सहनी को 3540 मत मिले हैं।
वहीं मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा सीट की बात करें तो भाजपा के रंजन कुमार आगे चल रहे हैं। कांटी से जेडीयू के अजीत कुमार आगे चल रहे हैं।
सकरा सुरक्षित विधानसभा सीट से जेडीयू के आदित्य कुमार आगे चल रहे हैं। उसी तरह से बरूराज विधानसभा सीट से भाजपा के अरुण कुमार सिंह आगे चल रहे हैं।
वीआइपी सीटों में एक पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह की सीट यानी साहेबगंज विधानसभा से वे आगे चल रहे हैं। दूसरी वीआइपी सीट यानी कुढ़नी से पंचायती राज मंत्री भाजपा के केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं।
सकरा सीट की बात करें तो यहां से जदयू के आदित्य कुमार ने पहले राउंड की गिनती में बढ़त हासिल कर ली है। कांग्रेस के उमेश कुमार राम उनसे पीछे चल रहे हैं।
मुजफ्फरपुर के ही मीनापुर से जदयू उम्मीदवार अजय कुमार 1673 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक उन्हें 8143 मत मिले हैं। राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव को 6470 मत मिले हैं। मंत्री राजू कुमार सिंह पीछे हुए। तीसरे राउंड की गिनती में राजद के पृथ्वीनाथ राय आगे हो गए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।