विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता, नालंदा के ढेकवाहा में 564 एकड़ जमीन पर लगेंगे उद्योग 

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:20 PM (IST)

नालंदा के इस्लामपुर स्थित ढेकवाहा में 382 करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजना को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। यह परियोजना 564 एकड़ भूमि पर विकसित होगी, जिससे जिले में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

विधायक रुहेल रंजन और श्रेयसी सिंह। सौ. रुहेल रंजन

विधायक रुहेल रंजन और श्रेयसी सिंह। सौ. रुहेल रंजन

HighLights

  1. ढेकवाहा में 382 करोड़ की औद्योगिक परियोजना को मंजूरी मिली।

  2. 564 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

  3. स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

संवाद सूत्र, एकंगरसराय। छह वर्षों से लंबित औद्योगिक परियोजना को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। 382 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत इस्लामपुर के ढेकवाहा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

इस्लामपुर के विधायक रुहेल रंजन ने कहा कि उन्होंने परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए। मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह और संबंधित अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर स्वीकृति की प्रक्रिया में आ रही बाधाएं दूर कराने की कोशिश की।

रंजन के अनुसार, दिसंबर 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना को आगे बढ़ाने पर सहमति दी थी। इसके बाद जिलाधिकारी के साथ समन्वय कर 564 एकड़ भूमि तय की गई।

जनवरी में किसानों को बेहतर मुआवजा दिलाने के लिए भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने की पहल की गई। हरनौत में औद्योगिक क्षेत्र बनाने की योजना को पिछले वर्ष मंजूरी मिली थी, लेकिन वहां काम आगे नहीं बढ़ा।

बाद में हरनौत की योजना रद्द कर ढेकवाहा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव भेजा गया। हालांकि, निर्णय हुआ कि हरनौत की पुरानी योजना भी रद नहीं होगी और ढेकवाहा में मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बनेगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी परियोजना में रुचि दिखाई। औद्योगिक क्षेत्र बनने से जिले की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। तकनीकी कर्मचारियों, इंजीनियरों, मशीन आपरेटरों और श्रमिकों के लिए काम के नए रास्ते खुल सकते हैं।

परिवहन, गोदाम, होटल, रेस्टोरेंट, निर्माण सामग्री, पैकेजिंग और छोटे कारोबारों को भी बढ़ावा मिल सकता है। कृषि आधारित उद्योग और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां किसानों को उपज के विपणन के नए अवसर दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कार्तिक महीना खत्म होते ही मांस-मछली की बढ़ी डिमांड, पटना की मीट दुकानों में लगी लंबी लाइनें  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।