अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगी प्रतियोगिता, जीतने वाले को मिलेगी थार; दुनिया भर से पहुंचेंगे प्रतिभागी
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में एक भव्य घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजेता को थार गाड़ी मिलेगी।
-1794154728157_m.webp)
एआई से बनाई गई तस्वीर
HighLights
अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य घुड़सवारी प्रतियोगिता।
विजेता को थार, बाइक, स्कूटी जैसे आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे।
सोनू सूद और मनोज तिवारी समेत कई कलाकार करेंगे मनोरंजन।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के फेमस विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी भी पूरे देश में प्रसिद्ध होने वाली है। इसके लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं। मोकामा विधायक की बेटी की शादी में लजीज पकवानों के साथ मनोरंजन का भी फुल इंतजाम रहेगा।
एक ओर जहां नाच गाने के लिए दुनियाभर से कलाकार बुलाए गए हैं। वहीं, मेहमानों को लग्जरी का अहसास दिलाने के लिए घुड़सवारी की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा और इसमें जीतने वाले के लिए तगड़ा इनाम भी रखा गया है।
MLA Anant Singh ने बताया कि घुड़सवारी की प्रतियोगिता को जीतने वाले को थार गाड़ी दी जाएगी। वहीं, दूसरे नंबर पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर आने वाले को स्कूटी दी जाएगी। अनंत सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए दुनिया भर से प्रतिभागियों को बुलाया गया है।
शादी में सितारों का जमावड़ा
शादी में मेहमानों के मनोरंजन के लिए देश-विदेश से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इसमें सोनू सूद, धुरंधर फेम आयशा खान, सांसद व गायक मनोज तिवारी, गायक विशाल मिश्रा, लोक गायिका मैथिली ठाकुर, रवि किशन, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और गायक-अभिनेता पवन सिंह सहित करीब तीन दर्जन बॉलीवुड व अन्य कलाकार समारोह का हिस्सा बनेंगे। वहीं, दुबई से 6 मॉडल आ रहे हैं।
अनंत सिंह ने कहा कि जो भी हमारा दोस्त-यार हैं, वो समारोह में शामिल होने के लिए आएं। उन्होंने कि पूरी दुनिया से उनके चाहने वाले आएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी को न्यौता भेजा है।
शादी में मिटेगा पार्टियों का भेद
अपनी बेटी की भव्य शादी के निमंत्रण पर JDU विधायक अनंत सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने हमें प्यार दिया है, वे सभी आएंगे। जनता हमारे लिए भगवान के समान है; जो भी जहां से भी आएगा, वह मेरे लिए एक उपहार होगा। हम सभी को निमंत्रण कार्ड भेज रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी दोस्त, शुभचिंतक और उनसे जुड़े लोग इसमें शामिल हों, सबका निमंत्रण है। जिन लोगों के फोन नंबर हमारे पास हैं, हम उन सभी से संपर्क कर रहे हैं। सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे भारत और पाकिस्तान में भी निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि वह नीतीश कुमार और लालू यादव समेत सभी नेताओं को आमंत्रित करेंगे। शादी में कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं होता। इस तरह का बंटवारा तो चुनाव के समय और वोट मांगते वक्त होता है, शादी या पारिवारिक समारोहों में नहीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।