Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anant Singh: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अनंत सिंह, मोकामा हत्या कांड मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में हुई पेशी

    By ASHWINI KUMAR SINGHEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Sun, 02 Nov 2025 03:06 PM (IST)

    पूर्व विधायक अनंत सिंह को मोकामा से जुड़े एक हत्याकांड के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में आगे की जानकारी के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें।

    Hero Image

    14 दिन के न्यायिक हिरासत में अनंत सिंह

    जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व विधायक और मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। 30 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इस आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि मोकामा में दुलारचंद हत्या मामले में शनिवार की देर रात पटना पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक व मोकामा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था। इस बात की पुष्टि एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने की थी।


    अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें पटना लाया गया था। जहां उन्हें आज एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

     

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।