Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Assembly: शपथ ठीक से नहीं पढ़ने पर टोका तो अध्‍यक्ष को लगा दी थी झिड़की, कौन थीं वह विधायक?

    By Vyas ChandraEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Tue, 02 Dec 2025 04:34 PM (IST)

    Bihar Politics: बिहार विधानसभा में विधायकों द्वारा शपथ ग्रहण के दौरान चूक की घटना पहली नहीं है। कई सदस्य सही ढंग से शपथ नहीं ले पाते, यहाँ तक कि एक वि ...और पढ़ें

    Hero Image

    विधायक भागीरथी देवी और तेज प्रताप यादव शपथ ग्रहण के दौरान। जागरण आर्काइव

    डिज‍िटल डेस्‍क, पटना। Bihar News: ईश्‍वर की सतत लेती हूं और ऐ छुटकी पढ़ न, के कारण बाहुबली की पत्‍नी विभा देवी चर्चा में हैं। बिहार विधानसभा सत्र के पहले दिन वे शपथ पढ़ने में अटकी थीं। 

    हालांक‍ि, ऐसे विधायकों की संख्‍या कम नहीं है जो शपथ के दौरान अटके हों। 2015 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव के साथ भी ऐसा हुआ था। 

    वे अपेक्ष‍ित को उपेक्ष‍ित पढ़ गए थे। तत्‍कालीन राज्‍यपाल रामनाथ कोविंद ने उन्‍हें दोबारा शपथ लेने को कहा था। इसके बाद महुआ से निर्वाचित तेज प्रताप ने दोबारा शपथ ली। 

    भागीरथी देवी ने कहा-चार बेर पढ़वाए हैं 

    ऐसे में एक नाम भागीरथी देवी का भी है। पश्चिम चंपारण के रामनगर विधानसभा से निर्वाचित हुई थीं। तब सदानंद सिंह आसन पर थे। बार-बार टोके जाने पर उन्‍होंने हल्‍के अंदाज में अपनी नाराजगी जताई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्‍होंने शपथ पत्र पढ़ना शुरू किया।  शुरू किया, मैं भागीरथी देवी, पश्चिम चंपारण... । इतना बोलते ही अध्‍यक्ष ने कहा, वह बोलने की आवश्‍यकता नहीं है। 

    इसके बाद अटकते हुए वे पढ़ने लगी। इसी क्रम में कहा, मैं शपथ लेती हूं, अध्‍यक्ष ने टोका, ईश्‍वर की शपथ लेती हूं। इसे उन्‍होंने दोहराया। इसके बाद उन्‍होंने शपथ पत्र रख दिया। 

    अध्‍यक्ष ने कहा- अभी और है, मैं भारत की प्रभुता...। भागीरथी देवी ने कहा-बोले हैं सर, बोलनी ह त। इसके बाद मैं भारत की प्रभुता, अखंडता अक्षुण्‍ण रखूंगी। फिर आगे का हिस्‍सा पढ़ा। फिर कहा, चार बेर बोलबावल गइल है। 

    पांच बार विधायक रह चुकी हैं भागीरथी देवी

    भागीरथी देवी रामनगर विधानसभा क्षेत्र से 2010, 15 एवं 20 में लगातार तीन बार निर्वाचित हुईं। इस बार पार्टी ने उन्‍हें टिकट नहीं दिया। वे पूर्व में दो बार शिकारपुर की विधायक भी चुनी गई थीं। 

    सदन में शपथ के दौरान विधायक विनय बिहारी और अशोक महतो की पत्‍नी अनिता देवी भी चर्चा में रहीं। ये दोनों शपथ पत्र से अलग पढ़ने लगे।