बिहार विधानसभा में 12,165 करोड़ रुपये का विनियोग विधेयक पारित, विपक्ष ने किया वॉकआउट
बिहार विधानसभा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 12,165 करोड़ रुपये से अधिक का तृतीय अनुपूरक बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पारित किया। वित्त मंत्री बिजें ...और पढ़ें
-1770839581656_m.webp)
बिहार विधानसभा
राज्य ब्यूरो, पटना। बुधवार को बिहार विधानसभा ने 31 मार्च समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 12,165 करोड़ रुपये से अधिक के तृतीय अनुपूरक बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पारित कर दिया।
वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को 12,165 करोड़ रुपये से अधिक का तृतीय अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया था, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित किया। हालांकि विपक्ष के सभी सदस्य सरकार के उत्तर से असंतुष्ट होकर वाकआउट किया।
चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के इस तृतीय अनुपूरक बजट में वार्षिक योजना मद के तहत 9,586.39 करोड़ रुपये और स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद के तहत 2,579.04 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
अनुपूरक बजट में समग्र शिक्षा अभियान के लिए केंद्रांश के रूप में 41.82 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 1,013 करोड़ रुपये और आंगनवाड़ी केंद्रों पर पूरक पोषाहार के लिए 633.63 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए केंद्रांश के रूप में 1,184 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने बिहार सांसद एवं विधान मंडलीय सदस्य गृह निर्माण सहयोग समिति की ओर से दी गई जमीन की लीज के नवीकरण का निर्देश दिया है।
बुधवार को अपने कक्ष में आयोजित समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि समिति से नए सदस्यों को भी जोड़ा जाए। उनके आवास के लिए जमीन का प्रबंध किया जाए। बैठक में सदस्यों को आवंटित भू–खंड के संबंध में समीक्षा की गई।
इसी क्रम में नए सदस्यों को जमीन के आवंटन पर विमर्श हुआ। उन्होंने विधानसभा सभा सचिवालय एवं समिति के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का भी निदेश दिया।
बैठक में समिति के सदस्य भोला यादव, सचिव, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार श्रीवास्तव, निबंधक, सहयोग समितियां, सहकारिता विभाग रजनीश कुमार सिंह, बिहार राज्य आवास बोर्ड के सचिव राहुल वर्मन, विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।