Bihar Assembly Speaker: 5 साल में बदले 3 विधानसभा अध्यक्ष, 2 साल के अंदर ही बदला चेहरा
बिहार विधानसभा में पिछले पांच सालों में तीन अध्यक्ष बदले गए हैं, जिनमें से दो साल के अंदर ही एक और नया चेहरा सामने आया है। राजनीतिक अस्थिरता के कारण य ...और पढ़ें

कुमार रजत, पटना। बिहार विधानसभा के इतिहास में डॉ. प्रेम कुमार 19वें अध्यक्ष हैं। नवंबर, 2020 से नवंबर 2025 के बीच पिछले पांच वर्षों में सदन में तीन बार विधानसभा अध्यक्ष बदले।
इस बीच भाजपा के विजय कुमार सिन्हा, राजद के अवध बिहारी चौधरी और भाजपा के नंद किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष रहे मगर इन तीनों में कोई भी दो वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया।
दो साल पूरा होने के पहले ही हर बार विधानसभा अध्यक्ष का चेहरा बदल गया। विजय कुमार सिन्हा एक वर्ष 272 दिन, अवध बिहारी चौधरी एक वर्ष 170 दिन और नंदकिशोर यादव एक वर्ष 287 दिनों तक विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर रहे।
बिहार विधानसभा के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल दूसरे विधानसभा अध्यक्ष रहे बिन्धयेश्वरी प्रसाद वर्मा का रहा। वह 25 अप्रैल 1946 से 14 मार्च 1962 तक करीब 15 वर्ष 323 दिनों तक विधानसभा अध्यक्ष रहे थे।
उनके बाद 30 नवंबर 2005 से 28 नवंबर 2015 तक नौ वर्ष 360 दिनों तक उदय नारायण चौधरी विधानसभा अध्यक्ष रहे। इसके बाद तीसरे स्थान पर सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष बने रामदयालु सिंह हैं। वह 23 जुलाई 1937 से 11 नवंबर 1944 तक करीब सात वर्ष 111 दिनों तक अध्यक्ष की कुर्सी पर रहे थे।
अब तक के विधानसभा अध्यक्ष:
| क्र॰ | अध्यक्ष का नाम | कार्यकाल |
|---|---|---|
| 1 | रामदयालु सिंह | 7 वर्ष, 111 दिन |
| 2 | बिन्धयेश्वरी प्रसाद वर्मा | 15 वर्ष, 323 दिन |
| 3 | डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु | 4 वर्ष, 362 दिन |
| 4 | धनिक लाल मंडल | 1 वर्ष, 359 दिन |
| 5 | राम नारायण मंडल | 3 वर्ष, 9 दिन |
| 6 | हरिनाथ मिश्रा | 5 वर्ष, 97 दिन |
| 7 | त्रिपुरारी प्रसाद सिंह | 2 वर्ष, 360 दिन |
| 8 | राधानंदन झा | 4 वर्ष, 281 दिन |
| 9 | शिवचंद्र झा | 3 वर्ष, 294 दिन |
| 10 | एमडी हिदायतुल्लाह खां | 357 दिन |
| 11 | गुलाम सरवर | 5 वर्ष, 20 दिन |
| 12 | देव नारायण यादव | 4 वर्ष, 329 दिन |
| 13 | सदानंद सिंह | 5 वर्ष, 111 दिन |
| 14 | उदय नारायण चौधरी | 9 वर्ष, 360 दिन |
| 15 | विजय कुमार चौधरी | 4 वर्ष, 349 दिन |
| 16 | विजय कुमार सिन्हा | 1 वर्ष, 272 दिन |
| 17 | अवध बिहारी चौधरी | 1 वर्ष, 170 दिन |
| 18 | नंद किशोर यादव | 1 वर्ष, 287 दिन |
| 19 | डॉ. प्रेम कुमार | वर्तमान में |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।