Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार बजट 2026-27: बिजली मांग 9600 मेगावाट पहुंचने का अनुमान, 500 मेगावाट रूफटॉप सोलर का लक्ष्य

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 04:40 AM (IST)

    बिहार विधानसभा में पेश हुए बजट 2026-27 के अनुसार, राज्य में बिजली की अधिकतम मांग 9600 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नए वितीय वर्ष में बिजली की मांग 9,600 मेगावाट तक पहुंचेगी

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा में मंगलवार को पेश हुए राज्य बजट 2026-27 के ऊर्जा शीर्ष के तहत यह जानकारी दी गयी है कि नए वित्तीय वर्ष में राज्य में बिजली की अधिकतम मांग 9600 मेगावाट तक पहुंच जाने का आकलन है। वर्ष 2025-26 में 23 जुलाई 2025 को बिजली की मांग बढ़कर 8752 मेगावाट हो गयी थी।

    ऊर्जा क्षेत्र के बजट में सोलर ऊर्जा का विशेष रूप से जिक्र किया गया है। यह सूचना उपलब्ध करायी गयी है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान योजना के तहत अब तक 12131 भवनों पर 112 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट को स्थापित किया जा चुका है। अगले पांच वर्षा्ें में सरकारी भवनों पर 500 मेगावाट रुफटाप सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है।

    सोलर प्लांट की चर्चा के क्रम में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आनासीय भवनों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। ग्रिड कनेक्टेड रुफटाप योजना एवं वर्तमान योजना को मिलाकर अब तक कुल 15,900 निजी भवनों पर 57.20 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र लग चुके हैं।

    आर्थिक रूप से कमजोर (बीपीएल) कुटीर ज्योति श्रेणी के 58 लाख उपभोक्ताओं के यहां 1.1 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र 100 प्रतिशत सब्सिडी के साथ लगाए जाने की योजना के प्रथम चरण में 10 लाख उपभाेक्ताओं की छतों पर लगाने की प्रक्रिया अभी शुरू होनी है। मु्ख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना के तहत सभी पंचायतों में 12 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जा चुके हैं।

    मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत 8.55 लाख कृषि पंप सेटों को इस वर्ष सितंबर महीने तक बिजली कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। अब तक 7.66 लाख किसानों को पटवन कार्य के लिए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर का जिक्र भी ऊर्जा विभाग के बजट में किया गया है। प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की अद्यतन संख्या 220 लाख से अधिक है। अब तक 83 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। यह पूरे देश के किसी भी राज्य. से अधिक है। मालूम हो कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट की अतिरिक्त रियायत मिलती है।

    बिहार में बिजली कंपनी को किस तरह से मुनाफा हो रहा है इसकी जानकारी भी दी गयी है। वर्ष 2023-24 में मुनाफे की राशि 1274 करोड़ रुपए थी जो 2024-25 में बढ़कर 2004 करोड़ रुपए हो गयी।