Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट: प्रेम कुमार होंगे स्पीकर, श्रेयसी सिंह समेत 11 नए मंत्रियों को मिला मौका

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 10:09 AM (IST)

    बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। प्रेम कुमार स्पीकर होंगे। श्रेयसी सिंह सहित 11 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। जल्द ही मंत्रियों की पूरी सूची जारी की जाएगी, जिसमें विभागों का आवंटन भी शामिल होगा। सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं।

    Hero Image

    भाजपा नेता प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर बनेंगे

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती तेज हो गई है। आज सुबह 11.30 बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लिए है और इसी के साथ 25 मंत्रियों ने भी ली शपथ। इस बार के मंत्रालय में भाजपा और जदयू दोनों से नए और अनुभवी चेहरों का मिश्रित कैबिनेट तैयार किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे बड़ी खबर यह है कि भाजपा नेता प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा। यह निर्णय दल के भीतर मजबूत अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और सदन संचालन की उनकी छवि के आधार पर लिया गया है।

    1. सम्राट चौधरी
    2. विजय कुमार सिन्‍हा
    3. विजय चौधरी
    4. विजेन्‍द्र यादव
    5. श्रवण कुमार
    6. मंगल पांडेय
    7. दिलीप जायसवाल
    8. अशोक चौधरी
    9. लेशी सिंह
    10. मदन सहनी
    11. नितिन नवीन
    12. रामकृपाल यादव
    13. संतोष सुमन
    14. सुनील कुमार
    15. मो जमां खान
    16. संजय सिंह टाइगर
    17. अरुण शंकर प्रसाद
    18. सुरेन्‍द्र मेहता
    19. नारायण प्रसाद
    20. रमा निषाद
    21. लखेन्‍द्र कुमार रोशन
    22. श्रेयसी सिंह
    23. डा प्रमोद कुमार
    24. संजय कुमार
    25. संजय कुमार सिंह

    इनमें विजय चौधरी और अशोक चौधरी को नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद चेहरे माना जाता है, जो शासन-प्रशासन में अपनी पकड़ और अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

    उधर, बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसके बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला भी औपचारिक रूप से तय किया गया।

    गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंग।

    कुल मिलाकर, बिहार के नए मंत्रिमंडल में इस बार अनुभव, राजनीतिक संतुलन और युवा ऊर्जा का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो आने वाले कार्यकाल की दिशा तय करेगा।