Bihar Chunav 2025: जदयू नेता ने माले को बताया विकास के रास्ते का रोड़ा, बोले-गरीबों के मसीहा नीतीश कुमार
जदयू नेता ने भाकपा माले को बिहार के विकास में बाधक बताया है। उन्होंने नीतीश कुमार को गरीबों का मसीहा बताते हुए उनके नेतृत्व में राज्य के विकास की बात कही। नेता ने कहा कि भाकपा माले ने कभी भी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, जबकि नीतीश कुमार ने हमेशा गरीबों के हित में काम किया है। बिहार चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह। जागरण
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद संजय सिंह ने भाकपा माले पर जोरदार हमला किया है। इस पार्टी को उन्होंने शांति और विकास विरोधी बता दिया है। उन्होंने शनिवार को भोजपुर व बक्सर के दो विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। वह डुमरांव व संदेश विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर गए। चुनावी सभाओं में उनके निशाने पर भाकपा (माले) रही। उन्होंने कहा कि माले के लोगों को बिहार की शांति अच्छी नहीं लगती। जदयू नेता ने विपक्ष पर खूब तंज कसा।
एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा वोट
संजय सिंह ने कहा कि एनडीए के सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में मजबूत नेता है। ये अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए, अपने क्षेत्र सुनहरे भविष्य के लिए और बिहार की तेज रफ्तार वाली विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को वोट दें और नीतीश कुमार की मजबूत सरकार बनाने में अपनी सहभागिता दें। माले के लोगों को विकास से लेना देना नही है। ये विकास के सबसे बड़े रोड़ा है। ये लोगों के साथ छलावा करते है। गरीब लोगों को धोखा देते है। गरीबो के असली मसीहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। आज बिहार में गरीबों को मुफ्त भोजन, मुफ्त इलाज, मुफ्त आवास, मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। ये सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संभव हो पाया है। सड़क से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, विधि व्यवस्था समेत अन्य क्षेेत्र में आए बदलावों की चर्चा भी उन्होंने की।
पटना महानगर जदयू के पूर्व अध्यक्ष वापस जदयू में लौटे
पटना महानगर जदयू के पूर्व अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने शनिवार को जदयू परिवार में घर वापसी की। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।