बिहार में अपराधियों की जाति पर सियासत, मंगल पांडेय ने कहा- तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिए
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव के अपराधियों पर जाति देखकर कार्रवाई के आरोप को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ...और पढ़ें

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में अपराधियों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई को ‘जाति देखकर प्रताड़ित’ करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं तथ्यहीन है। यह बयान राजद की उस मानसिकता को दर्शाता है, जिसने 15 साल तक बिहार को ‘जंगलराज’ में धकेले रखा था।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार पुलिस ‘जीरो टालरेंस’ नीति पर काम कर रही है। गोली अपराधी चलाता है, पुलिस जवाब देती है। पुलिस की गोली जाति-धर्म पूछकर नहीं चलती। रंगदारी, हत्या, लूट करने वाला किसी भी जाति का हो, कानून का डंडा सब पर बराबर चल रहा है। तेजस्वी भ्रम न फैलाएं।
पीड़ित जाति देखकर तय होते थे
पूर्व मंत्री के मुताबिक, राजद शासन में अपहरण उद्योग बन गया था, व्यापारी पलायन कर गए थे। थानों में प्राथमिकी तक नहीं लिखी जाती थी, वो आज पुलिस कार्रवाई पर प्रश्न खड़े रहे हैं। 2005 से पहले ‘जाति’ देखकर पीड़ित तय होते थे। मदद नहीं मिलती थी। आज ‘डायल-112’ 15 मिनट में पहुंच रही है, वो भी बिना जाति पूछे।
मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार ने साफ किया है कि न किसी को फंसाया जाएगा, न किसी अपराधी को बख्शा जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ‘व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ’, महिलाओं के लिए ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ और हर जिले में एसटीएफ का गठन हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।