Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: सिवान में बड़ी वारदात; आभूषण दुकान से लूटे लाखों के गहने, अपनी गोली से घायल हुआ अपराधी

    By Vyas ChandraEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Tue, 02 Dec 2025 05:49 PM (IST)

    Big Breaking: बिहार के सिवान जिले में एक बड़ी लूट हुई, जिसमें अपराधियों ने एक आभूषण की दुकान से 60 लाख रुपये के गहने लूट लिए। घटना के समय पुलिस गश्त क ...और पढ़ें

    Hero Image

    सिवान में दुकान से 60 लाख के आभूषण की लूट। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, बसंतपुर (सिवान)।  Crime News: मलमलिया-महम्मदपुर एनएच 331 पर स्थानीय थाना क्षेत्र के खोरीपाकर बाजार पर मंगलवार करीब 3 बजे हथियारबंद छह बदमाशों ने आभूषण दुकान से करीब 20 लाख की संपत्ति लूट ली।

    हद तो यह क‍ि उस समय पुलिस की टीम गश्‍त लगा रही थी। फायरिंग के बावजूद पुलिस वहां नहीं पहुंची। आरोप है कि गश्‍ती टीम दूसरी दिशा में चली गई।

    जानकारी के अनुसार बसंतपुर निवासी अजय कुमार व विजय कुमार की बसंतपुर व खोरीपाकर में आभूषण दुकान है। मंगलवार को खोरीपाकर वाली दुकान में विजय का पुत्र सुमित था।

    दोपहर बाद तीन बजे की वारदात

    दोपहर बाद करीब 3 बजे दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद बदमाश दुकान पर पहुंचे। उस समय पुलिस की गश्त टीम भी बाजार पर ही थी। दुकान पर पहुंचे बदमाश मास्क व नकाब पहने थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुकान में घुसते ही बदमाशों ने गहने समेटना शुरू कर दिया। इससे पहले दहशत फैलाने के लिए चार से पांच राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। 

    दुकान में हथ‍ियार दिखाकर सोने व चांदी के गहनों को बोरे में रखा। साथ ही बिक्री के एक लाख से अधिक रुपये ले लिए। अजय कुमार ने बताया कि एक गोली अपराधी को भी लगी है।

    उन्‍होंने बताया क‍ि निशाना चूकने के कारण एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। हालांक‍ि उसे साथी उठाते हुए गोली का खोखा समेटकर फरार हो गए।  

    पुलिस टीम चली गई दूसरी दिशा में 

    घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर गिरे दो खोखे पुलिस ने बरामद किए। घटना के दौरान पुलिस का गश्त वाहन के दूसरी तरफ जाने का भी आरोप लगाया।

    एसपी विक्रम सिहाग व महाराजगंज एसडीपीओ अमन भी घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुटे हैं। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद खोरीपाकर सहित आसपास के बाजारों में दहशत की स्थिति है।