चिराग पासवान का '100% स्ट्राइक रेट' टेस्ट: LJP(R) के 29 उम्मीदवारों का LIVE रिजल्ट यहां देखें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। एनडीए गठबंधन में भाजपा और जदयू ने 101-101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा। चिराग पासवान ने पिछले चुनावों में 100% स्ट्राइक रेट का दावा किया था। मढ़ौरा सीट पर सीमा सिंह का नामांकन खारिज होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया गया।

डिजिटल डेस्क, पटना/नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा और जदयू ने 101-101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा।
वहीं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने 6-6 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे।
चिराग पासवान चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि उनका पिछले चुनावों में स्ट्राइक रेट सौ फीसदी रहा है और इस बार भी परिणाम ऐसा ही रहेगा। चिराग पासवान के 29 कैंडिडेट्स का क्या हुआ? य हां पढ़ें..
| विधानसभा सीट | उम्मीदवार | परिणाम |
|---|---|---|
| गोविंदगंज | राजू तिवारी | आगे |
| सिमरी बख्तियारपुर | संजय कुमार सिंह | आगे |
| दरौली | विष्णु देव परासर | आगे |
| गरखा | सीमांत मृणाल | आगे |
| साहेबपुर कमाल | सुरेन्द्र कुमार | |
| बखरी | संजय कुमार | आगे |
| परबतता | बाबूलाल चौधरी | आगे |
| नाथनगर | मिथुन कुमार | आगे |
| पालीगंज | सुनील कुमार | |
| ब्रह्मपुर | हुलास पांडे | |
| डेहरी | रंजीत रंजन सिंह | आगे |
| बलरामपुर | संगीता देवी | |
| मखदुमपुर | रानी कुमारी | |
| ओबरा | प्रकाश चन्द्र | आगे |
| सुगौली | राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता | आगे |
| बेलसंड | अमित कुमार | आगे |
| शेरघाटी | उदय कुमार सिंह | आगे |
| बोधगया | श्यामदेव पासवान | आगे |
| रजौली | विमल राजवंशी | आगे |
| गोविंदपुर | विनीता मेहता | आगे |
| बोचाह | बेबी कुमारी | आगे |
| बख्तियारपुर | अरुण कुमार | आगे |
| फतुहा | रूपा कुमारी | आगे |
| बहादुरगंज | कलीमुद्दीन | आगे |
| महुआ | संजय कुमार सिंह | आगे |
| चेनारी | मुरारी प्रसाद गौतम | |
| मनेर | जीतेंद्र यादव | |
| कसबा | नितेश कुमार सिंह | आगे |
बता दें कि मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह को टिकट दिया था, लेकिन सीमा सिंह का नामांकन खारिज हो गया। इसके बाद जेजेपी-आर ने इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अंकित कुमार को समर्थन दिया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।