Bihar Election 2025 Live: Exit Poll में NDA की जीत का अनुमान, अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी
बिहार चुनाव 2025 की वोटिंग के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए (NDA) की जीत की संभावना बढ़ रही है, जिसके चलते राजनीतिक दलों में खलबली मची है। सभी नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं।

बिहार चुनाव लाइव
बिहार में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस चुनाव में लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें महिलाओं की भूमिका सबसे बड़ी रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार NDA को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि अंतिम परिणाम के लिए 14 नवंबर 2025 तक इंतजार करना होगा, लेकिन बिहार में अभी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं कर रहा है। वहीं, NDA गठबंधन में खुशी का माहौल है। दोनों ही तरफ से बयानबाजी भी तेज हो गई है। यहां हम बिहार की राजनीति से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको दे रहे हैं, तो ताजा अपडेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ...
Bihar Election 2025: Anant Singh के घर पर जश्न की तैयारी
14 नवंबर को Bihar Election 2025 की मतगणना से पहले पटना में जेडी(यू) उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह के आवास पर टेंट लगाए जा रहे हैं, कुर्सियां लाई जा रही हैं और जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
#WATCH | #BiharElections2025 | 14 नवंबर को मतगणना से पहले पटना में जेडी(यू) उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह के आवास पर टेंट लगाए जा रहे हैं, कुर्सियां लाई जा रही हैं और जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। pic.twitter.com/4OW445Kq2K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
Exit Poll पर बोले बिहार भाजपा अध्यक्ष, बताया क्यों मिल रही बढ़त
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने Bihar Election 2025 एग्जिट पोल पर कहा, "बिहार के मतदाताओं के अंदर NDA सरकार को लेकर एक विश्वास जगा है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार के लिए विशेष पैकेज देते रहे हैं, विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने के लिए जो काम हमने किया, डबल इंजन की सरकार ने बिहार की जनता का विश्वास जीतने का काम किया। यही कारण है कि 20 वर्ष शासन करने के बाद भी लोग उत्सव के माहौल में हैं। NDA सरकार के लिए मतदाताओं ने मतदान करने का काम किया।"
#WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एग्जिट पोल पर कहा, "बिहार के मतदाताओं के अंदर NDA सरकार को लेकर एक विश्वास जगा है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार के लिए विशेष पैकेज देते रहे हैं, विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने… pic.twitter.com/ZuW071nWKE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
Bihar Election 2025 Live: एग्जिट पोल पर बोले JDU प्रवक्ता, कहा- हमारा काम बोल रहा है
JDU नीरज कुमार ने Bihar Assembly Election 2025 Exit Poll पर कहा, "एग्जिट पोल को इग्जैक्ट पोल कहकर कोई दावा नहीं कर सकता है लेकिन मतदाताओं का रुझान ये स्पष्ट करता है कि बिहार में फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी। महिलाओं का मत प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा और महिलाएं सबसे ज्यादा नीतीश कुमार को ही आशीर्वाद देती हैं। विपक्ष राजनीतिक रूप से दिव्यांग होने वाला है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लगातार पराजय हो रही है। यही हाल 2019 के लोकसभा चुनाव में रहा, 2020 का विधानसभा चुनाव में रहा और 2024 के चुनाव में भी रहा। नीतीश कुमार का काम बोल रहा है, लेकिन ऐसे लोग आरोप लगा रहे हैं, जिन पर 4-4 राज्यों में मामला दर्ज है।"
#WATCH | पटना, बिहार: JDU नीरज कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोल को इग्जैक्ट पोल कहकर कोई दावा नहीं कर सकता है लेकिन मतदाताओं का रुझान ये स्पष्ट करता है कि बिहार में फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी। महिलाओं का मत प्रतिशत सबसे… pic.twitter.com/kcGUQuP1e6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
Bihar Election 2025 Live: बिहार में रिकॉर्ड मतदान, महिलाएं रही आंगे
देश की आजादी के बिहार विधानसभा चुनाव में 2025 में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया। पहली बार रिकॉर्ड 66.9 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। पहले चरण में छह नवंबर को 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, मंगलवार को दूसरे चरण में 68.76 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुष मतदाताओं का मतदान 62.8% और महिला मतदाताओं का मतदान 71.6% रहा।
