Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करें भूमि सर्वेक्षण, राजस्व सचिव जय सिंह ने दिए सख्त निर्देश

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:40 PM (IST)

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण 15 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. सचिव जय सिंह ने 15 अगस्त तक सर्वेक्षण पूरा करने को कहा।

    2. अरवल सहित पांच जिलों के कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा।

    3. अधिकारियों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी से लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश।

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान 15 अगस्त तक लक्ष्य के अनुरूप सर्वेक्षण पूरा करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि इस कार्य में शिथिलता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।

    सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय एवं शिवहर जिलों में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

    बैठक में भू अभिलेख एवं परिमाप के निदेशक सुहर्ष भगत, विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश सहित विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    15 अगस्त तक लक्ष्य

    सचिव ने संबंधित जिलों के बंदोबस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 जुलाई तक सर्वेक्षण कार्य से जुड़े सभी लंबित चरणों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं को हर हाल में पूरा कर लें। ताकि 15 अगस्त तक सर्वेक्षण कार्य के समापन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कार्यों की प्रतिदिन निगरानी की जाए। फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। किसी भी कारण से कार्य की गति प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- 'छुट्टी चाहिए तो पहले पटना से पूछिए', बिहार में उत्पाद और निबंधन अधिकारियों के लिए नया फरमान