बिहार पुलिस में 8000 पदों पर बंपर बहाली की तैयारी, 400 से अधिक दारोगा बनेंगे इंस्पेक्टर
बिहार पुलिस में जनसंख्या के अनुसार दारोगा की बड़े स्तर पर बहाली होगी, जिसके लिए 8,000 पद विमुक्त किए गए हैं और 7,200 का जिलावार आवंटन भी हो गया है। इस ...और पढ़ें

बिहार पुलिस में 8000 पदों पर बंपर बहाली की तैयारी, 400 से अधिक दारोगा बनेंगे इंस्पेक्टर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस में बढ़ती जनसंख्या के अनुसार जल्द ही पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) की बड़े स्तर पर बहाली की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने दारोगा और समकक्ष कोटि के 20 हजार 937 पद सृजित किए हैं। इन स्वीकृत पदों में से आठ हजार पदों को पुलिस मुख्यालय ने पिछले दिनों विमुक्त किया है।
पहले चरण में इनमें से 7200 पदों का जिलावार, इकाईवार और कार्यालयवार आवंटन कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के आईजी ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
पुलिस मुख्यालय ने स्वीकृत बलों की पूरी सूची जारी की है। इसमें सर्वाधिक दारोगा का बल पटना जिले के आवंटित किया गया है। अभी पटना में दारोगा की संख्या 2081 है, जो नए आवंटन के बाद बढ़कर 2809 हो जाएगी।
इसके बाद गया में 1242, मोतिहारी में 1148, मुजफ्फरपुर में 929 और नालंदा में 926 दारोगा के पदों का कुल आवंटन हो गया है।
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और इकाई प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे आवंटित पदों को अपने स्वीकृत संवर्ग में शामिल कर आवश्यक आदेश जारी करें तथा नई व्यवस्था के अनुसार, पदों को अंतिम रूप से फ्रीज करें।
400 से अधिक दारोगा बनेंगे इंस्पेक्टर, मिलेगा उच्चतर प्रभार:
बिहार पुलिस के 400 से अधिक दारोगा को जल्द ही इंस्पेक्टर की कुर्सी मिलने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको लेकर डीआईजी कार्मिक ने आदेश जारी किया है। इसमें सभी क्षेत्रीय आईजी-डीआईजी से पुलिस अवर निरीक्षकों का मनोनयन क्षेत्रीय चयन पर्षद के माध्यम से 15 जून तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
खबरें और भी
आदेश में कहा गया है कि वरीयता क्रमांक 10,222 तक पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस निरीक्षक कोटि में उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार वेतनमान सहित दिया जाना है।
मालूम हो कि इनमें से 9800 को उच्चतर प्रभार दिया जा चुका है। नए आदेश से शेष 422 दारोगा के इंस्पेक्टर बनने की उम्मीद बढ़ गई है। इनमें से अधिसंख्य 2009 बैच के दारोगा हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Police Admit Card 2026: इस डेट पर आएगा बिहार पुलिस जेल वार्डर परीक्षा का एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप जारी
यह भी पढ़ें- भोजपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल; 40 दारोगा और एएसआई का तबादला, अनुसंधान इकाइयों को किया गया मजबूत
यह भी पढ़ें- पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: 31 अफसरों का तबादला, 24 घंटे में जॉइनिंग का आदेश
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।