Trending

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव; छात्रों को अब देने होंगे नए दस्तावेज

    By Dinanath SahniEdited By: vyas Chandra
    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:42 PM (IST)

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब छात्रों को शिक्षा ऋण के लिए हस्तलिखित स्व-घोषणा पत्र और नामांकन रसीद जैसे नए दस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नीतीश सरकार ने बदली लोन की व्‍यवस्‍था। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा ऋण लेने की व्यवस्था बदल गयी है ।

    इसके तहत छात्र-छात्राओं को अब नए दस्तावेज भी देने होंगे। इससे नयी व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त हो गई है। इस संबंध में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नोडल पदाधिकारी विनायक मिश्र द्वारा गुरुवार को राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया।

    छात्र-छात्राओं को अब देने होंगे नए दस्तावेज भी

    इसके मुताबिक अब आवेदनों के साथ छात्र-छात्राओं को हस्तलिखित स्वउदघोषण स्वउदघोषणा पत्र देने होंगे, जिसमें यह स्पष्ट होगा कि यह शिक्षा ऋण है, जो उन्हें या उनके सह-आवेदक द्वारा नियमानुसार वापस किया जाएगा।

    आवेदन के साथ नामांकन प्राप्ति रसीद जिसमें एडमिशन नंबर, सब्जेक्ट, सेशन, आवेदक, नाम, पिता का नाम आदि का सुस्पष्ट उल्लेख होगा।

    योजना के तहत आवेदित आवेदनों के साथ आवेदक का यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन स्लिप, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्रों पर आवेदन सत्यापन कराते समय अथवा एग्रीमेंट कराने तक उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

    योजना से शिक्षा ऋण लेने की व्यवस्था बदली

    इस संबंध में जिलाधकारियों को दिए गए निर्देश के मुताबिक सत्र 2025-26 में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्रों पर प्राप्त अत्यधिक आवेदनों के समीक्षोपरांत यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि संस्थानों के कर्मियों अथवा उनके प्रतिनिधियों द्वारा अधिकांश छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के नाम पर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आवेदन कराये गए हैं।

    विभागीय वेबसाइट से समीक्षोपरांत इसके पुष्टि के लिए जिला स्तर पर समिति बना कर जांच की जा रही है। इसमें बिचौलियों की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके मद्देनजर ही अब नये दस्तावेज संलग्न किया जाना अनिवार्य किया जा रहा है।