Trending

    Bihar Teacher HRA: सभी श्रेणी के शिक्षकों को मिलेगा एक तरह का आवासीय भत्ता, शिक्षा मंत्री का एलान

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 06:42 PM (IST)

    शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषणा की है कि बिहार में सभी श्रेणी के शिक्षकों को एक समान आवासीय भत्ता (एचआरए) मिलेगा। उन्होंने विधानसभा में बताया कि इस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सभी श्रेणी के शिक्षकों को मिलेगा एक तरह का आवासीय भत्ता (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विधानसभा मे कहा कि सभी श्रेणी के शिक्षकों को एक तरह के आवासीय भत्ता (एचआरए) दिया जाएगा। संबंधित महकमे को इस बारे में पत्र लिखा गया है। अब तक 90 प्रतिशत मामलों में एचआरए की विसंगति दूर कर ली गई है।

    शेष 10 प्रतिशत मामलों में जल्द ही विसंगति को दूर कर लिया जाएगा। विधानसभा में अजय कुमार के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह बात कही।

    अजय कुमार ने कहा कि राज्य में नियोजित से विशिष्ट शिक्षक बने हजारों शिक्षकों को शहरी क्षेत्र में एचआरए का लाभ नहीं मिल रहा, जबकि बिहार गजट में नियोजित से विशिष्ट शिक्षक बने लोगों को शहरी क्षेत्र में 10 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में पांच प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत एचआरए दिए जाने का प्रविधान है।

    एक ही विद्यालय में कार्यरत नियमित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापकों और नियोजित शिक्षकों के वेतन में विसंगति के कारण उन्हें आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि अधिकांश जिलों में विसंगति को दूर कर लिया गया है। वहीं, इसी प्रकृति के एक सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को मिलने वाली सुविधाओं मे किसी तरह के भेदभाव का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है।

    जहानाबाद विधायक राहुल कुमार ने यह प्रश्न उठाया था कि विशिष्ट शिक्षकों को प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में किए गए कार्य की अवधि का लाभ उनकी सेवा की निरंतरता के तहत नहीं मिल रहा।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि नियमावली को वित्त विभाग की अनुमति के लिए भेजा जाता है। सरकारी सेवकों को जो देय है वह विशिष्ट शिक्षकों को भी मिलेगा।