Kal Ka Mausam 27 May: बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
Bihar Weather Update: बिहार में प्री-मानसून का असर दिखना शुरू हो गया है, जिसके चलते कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गय ...और पढ़ें

बिहार का मौसम। फोटो एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Weather Forecast (27 May 2026): बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार में मानसून-पूर्व ऋतु (Pre-Monsoon Season) का असर दिखने लगा है और राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, वज्रपात (बिजली चमकने) के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के भीतर बिहार के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2°C से 4°C तक की क्रमिक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे तपती गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है ।
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 मई 2026 को रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद को छोड़कर शेष सभी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने 27 मई को अररिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण बिहार में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण बिहार और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation)बना हुआ है।
इसके साथ ही, दक्षिण बिहार से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक (झारखंड और आंतरिक ओडिशा होते हुए) एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका (Trough) भी सक्रिय है । इस सिस्टम के कारण राज्य के मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है ।
इसके अलावा, 28 मई 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा ।
तापमान का हाल: गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4°C की क्रमिक गिरावट आएगी, जिससे लू (Heat Wave) जैसी स्थिति से पूरी तरह राहत मिल जाएगी । हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा ।
खबरें और भी
पटना, गया, और गया समेत दक्षिण-मध्य बिहार का अधिकतम तापमान जो फिलहाल 38-40°C के आसपास है, वह आने वाले दिनों में गिरकर 34-36°C तक आ सकता है ।
बक्सर और औरंगाबाद जैसे गर्म जिलों में भी अधिकतम तापमान 40-42°C से घटकर 34-36°C के स्तर पर आ जाने की संभावना है ।
मौसम विभाग के जरूरी सुझाव और सावधानियां
तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली (वज्रपात) की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है:
खुले में न रहें: मेघगर्जन या बिजली चमकने के दौरान यदि आप खुले में हैं, तो तुरंत किसी पक्के मकान की शरण लें । ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें ।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद करें: आंधी-तूफान के समय घर के बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें ।
कच्चे मकानों को नुकसान: 50-60 किमी/घंटे की तेज हवाओं के कारण झुग्गी-झोपड़ियों, टिन शेड और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए अस्थाई संरचनाओं को सुरक्षित करें ।
उमस से बचाव: जहां उमस और गर्मी का असर है, वहां दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, हल्के सूती कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस या लस्सी का सेवन करें ।
यह भी पढ़ें- Bihar Heatwave: पटना में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, आज दक्षिण बिहार को सताएगी गर्मी
यह भी पढ़ें- Bihar Heatwave: नौतपा में आसमान से बरस रही आग, बांका में बदली स्कूलों की टाइमिंग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।