Trending

    Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट 

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 07:23 AM (IST)

    Bihar Weather forecast: बिहार में मार्च से मई तक सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का प्रभाव विशेष रूप से बढ़ेगा। मौसम विभाग के अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बिहार में हीटवेव का अनुमान। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में मार्च से मई के दौरान सामान्य से अधिक तापमान होने के कारण इस गर्मी का प्रभाव विशेष रूप से होगा। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ लोगों को गर्मी का अहसास अधिक होगा।

    मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, प्रशांत महासागर में ला नीना की स्थिति कमजोर बनी हुई है। इसके प्रभाव से राज्य में सामान्य से अधिक उष्ण लहर (Bihar Heat wave) की संभावना जताई गई है।

    प्रदेश में पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने के साथ वातावरण में नमी में कमी आने के साथ धूप तीखी महसूस हो रही है। बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, राज्य के ज्यादातर भागों में गर्म एवं शुष्क मौसम बना रहेगा।

    हवा और बादल का मौसम पर प्रभाव

    अगले 24 घंटों के दौरान कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में पछुआ की गति 40-45 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। दो दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

    बिहार के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। सोमवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस मधेपुरा में दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस एवं 33.3 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। राजधानी का मौसम शुष्क बना रहा।

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    पटना 31.0 18.4
    गयाजी 32.0 16.8
    भागलपुर 31.1 17.2
    मुजफ्फरपुर 29.8 17.2

    सबसे गर्म दिन: गयाजी — 32.0°C
    सबसे ठंडी रात: गयाजी — 16.8°C