Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का सितम जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत कई जिले शामिल हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बिहार में बारिश का अलर्ट
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मोंथा चक्रवात का प्रभाव अब कम होगा। सोमवार से वर्षा में कमी आने के साथ मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी एवं 11 जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, कटिहार, पूर्णिया में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
72 घंटों के दौरान तापमान में तीन से छह डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। शनिवार को पटना व आसपास इलाकों में रुक-रुक कर हो रही वर्षा के कारण हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। बादल छाए रहने के कारण धूप का अभाव रहा। वर्षा के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। खगड़िया के बालतारा में सर्वाधिक वर्षा 170 मिमी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 25.8 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 11 जिलों को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
| स्थान | वर्षा (मिमी) |
|---|---|
| मुंगेर | 155 |
| किशनगंज | 126.4 |
| पूर्णिया | 119.2 |
| कटिहार | 90.4 |
| बांका | 89.4 |
| जमुई | 88.6 |
| भागलपुर | 84.6 |
| बक्सर | 74.4 |
| मधेपुरा | 65 |
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|---|
| पटना | 23.8 | 22.1 |
| गया | 24.4 | 22.2 |
| भागलपुर | 24.1 | 21.6 |
| मुजफ्फरपुर | 23.8 | 22.2 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।