Bihar Weather Update: बिहार में होली पर गर्मी दिखाएगी असली रंग, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
बिहार में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में दिन और रात का तापमान और बढ़ेगा, जिससे लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी। ...और पढ़ें

बिहार में गर्मी। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मार्च शुरू होते ही गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का तापमान अभी और बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ लोगों को गर्मी का अहसास अधिक होगा।
बारिश की बात करें तो इसकी कोई संभावना नहीं है। अगले 7 दिन मौसम शुष्क रहेगा। जिसकी वजह से गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
इसके बाद अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें, तो अगले 72 घंटों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होगी।
सोमवार को बिहार का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेटीग्रेड तक रहा। वहीं, आज दक्षिण-पश्चिम बिहार, दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार का तापमान 32 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड होने का पूर्वानुमान है।
सबसे ठंडी सुबह: पटना, भागलपुर, गया जी — 15.0°C
सबसे गर्म दिन: पटना — 34.0°C
वर्तमान स्थिति: बिहार में दिन गर्म (32–34°C) और रात/सुबह ठंडी (15–15.2°C)। तापमान में बड़ा अंतर — मौसम में बदलाव जारी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।