निशांत के लिए पटना में सत्याग्रह; महिलाओं ने कहा-किसी और पर भरोसा करना मुश्किल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की अटकलों के बीच, पटना में सुधार वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने उनके बेटे निशांत कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने की म ...और पढ़ें

गांधी मैदान में सत्याग्रह करतीं महिलाएं। जागरण
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति एक बार फिर अहम मोड़ पर खड़ी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की अटकलों के बीच अब उनके बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई है।
इस मांग को लेकर सुधार वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने अनोखा आंदोलन शुरू किया है। रविवार को पटना के गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के नीचे महिलाओं ने सत्याग्रह शुरू कर दिया।
किसी अन्य पर भरोसा करना मुश्किल
सत्याग्रह कर रहीं महिलाओं का साफ कहना है कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहते हैं, तो उनकी जगह निशांत कुमार को ही जिम्मेदारी दी जाए। उनका कहना है कि किसी अन्य नेता पर भरोसा करना मुश्किल है।
सुधार वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने के फैसले से वे सभी आहत हैं। उन्होंने कहा कि यदि निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनते हैं, तो लोगों का भरोसा बना रहेगा और महिलाओं को सुरक्षा का वही भरोसा मिलेगा, जो अब तक मिलता आया है।
सादगी के प्रतीक हैं निशांत कुमार
उन्होंने निशांत कुमार को सादगी का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे अपने पिता के पदचिह्नों पर चलेंगे और उनकी तरह ही एनडीए की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।
वहीं सत्याग्रह में शामिल विभा नामक महिला ने कहा कि राज्य की अधिकांश महिलाएं नहीं चाहतीं कि नीतीश कुमार पद छोड़ें।
उनके मुताबिक, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जितना काम नीतीश कुमार ने किया है, उतना शायद ही किसी अन्य नेता ने किया हो।
फिलहाल, बिहार की सियासत में यह नई मांग कितनी असरदार साबित होगी, यह आने वाले दिनों में साफ हो सकेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।