BPSC ने TRE-4 के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 32388 पदों के लिए 1 सितंबर से आवेदन
BPSC ने TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिससे अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हुआ। आवेदन और शुल्क भुगतान 1 सितंबर 2026 से शुरू होकर क्रमशः 30 और 29 सितंबर 2026 तक चलेंगे।

1 सितंबर से शुरू होगा भुगतान
HighLights
BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।
आवेदन और शुल्क भुगतान 1 सितंबर 2026 से शुरू।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। आयोग ने आवेदन और शुल्क भुगतान की तारीखें भी जारी कर दी हैं।
1 सितंबर से शुरू होगा भुगतान
जारी कार्यक्रम के अनुसार, TRE-4 के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर अपना भुगतान पूरा कर सकेंगे।
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 1 सितंबर से शुरू होगी।
30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तय की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की प्रक्रिया अंतिम समय तक न टालें।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और पात्रता, जरूरी दस्तावेज तथा अन्य शर्तों की जांच कर लें।
किस कक्षा में कितना सीट
कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कुल 32 हजार 388 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से कक्षा एक से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा छह से आठ तक के लिए 8563, कक्षा नौ से लेकर 10 तक के लिए 3877 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16101 पद रिक्त हैं।
अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म
TRE-4 नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। अब उम्मीदवार तय तारीख के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ही अंतिम मानें।
यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 Vacancy 2026: 32,388 पदों की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन आज, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट
