Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chirag Paswan: कट्टाे गिलहरी... गाने पर थ‍िरके केंद्रीय मंत्री, कंगना राणावत के साथ आई थी च‍िराग की फिल्‍म

    By Vyas ChandraEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Tue, 02 Dec 2025 09:23 PM (IST)

    एलजेपी-आर अध्यक्ष चिराग पासवान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी फिल्म 'मिले न मिले हम' के गाने 'कट्टो गिलहरी' पर डा ...और पढ़ें

    Hero Image

    अपनी फिल्‍म म‍िले न म‍िले हम के गाने पर झूमते चिराग पासवान। सौ-सोशल मीडिया

    ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। अभ‍िनेता से नेता बने LJP-R अध्‍यक्ष चिराग पासवान अपने एक डांस से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। करीब 14 साल पहले आई अपनी फिल्‍म म‍िले न म‍िले हम के चर्चित गाने, कट्टो गिलहरी छम्‍मक छल्‍लो रानी पर वे जमकर थ‍िरके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। एक यूजर ने एक्‍स पर इसका वीडियो शेयर क‍िया है। उन्‍होंने लिखा है क‍ि अपने रिश्‍तेदारों के साथ अपने ही गाने पर चिराग पासवान ने डांस क‍िया।

    जिस महफ‍िल में च‍िराग पहुंच जाएं, वहां की रौनक अपने आप बढ़ जाती है। पॉलिट‍िक्‍स अपनी जगह, लेकिन उनका स्‍वैग वाकई अलग तरह का है। 

    किसी शादी में गए थे चिराग 

    बताया जाता है कि सांसद चिराग पासवान क‍िसी नजदीकी की शादी में गए थे, वहां लोगों ने उन्‍हें मंच पर खींच लिया, इसके बाद उन्‍होंने डांस कि‍या। हालांक‍ि थोड़ी देर थ‍िरकने के बाद चिराग नीचे आकर बैठ गए। 

    वर्तमान में भाजपा की सांसद कंगना राणावत के साथ चिराग की फिल्‍म म‍िले न म‍िले हम, 2011 में रिलीज हुई थी। यह चिराग की पहली फिल्‍म थी। सागरिका घाटगे भी फिल्‍म में थीं। 

    हालांक‍ि यह फिल्‍म चल नहीं सकी थी, लेक‍िन इसका कट्टो गिलहरी आज भी डांस में खूब बजता है। दलेर मेहंदी ने इस गाने में आवाज दी थी। 

    एक फिल्‍म के बाद राजनीति में आ गए चिराग 

    यह चिराग की एकमात्र फिल्‍म साबित हुई। इसके बाद उन्‍होंने राजनीति का रुख कर लिया। आज वे केंद्र में मंत्री हैं। बिहार में भी उनकी पार्टी के दो मंत्री हैं। 

    इस चुनाव में उनकी पार्टी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटें जीती हैं। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी कट्टो गिलहरी गाने पर चिराग का डांस वायरल हुआ था। तब लोकसभा चुनाव में जीत के बाद उन्‍होंने डांस क‍िया था। 

    लोकसभा चुनाव में उनके पांच सांसद जीते। इसके बाद राजनीति में उनका कद बढ़ता चला गया।