विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर जापान में यौन उत्पीड़न का आरोप, एशियन पैरा गेम्स में बिना खेले भेजे गए वापस

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:19 PM (IST)

जापान के नागोया में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर यौन उत्पीड़न का ...और पढ़ें

पारा तैराक पर यौन शोषण के आरोप में बड़ी कार्रवाई। सांकेत‍िक तस्‍वीर

पारा तैराक पर यौन शोषण के आरोप में बड़ी कार्रवाई। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. पैरा तैराक शम्स आलम पर यौन उत्पीड़न का आरोप।

  2. जापान के नागोया में एशियन पैरा गेम्स के दौरान घटना।

  3. बिना खेले भारत वापस भेजा गया, आजीवन प्रतिबंध संभव।

जागरण संवाददाता, पटना। जापान के नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में मधुबनी के तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

जापान के नागोया स्थित होटल की एक महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत के बाद पूर्व विश्व नंबर-1 पैरा तैराक को  बिना किसी स्पर्धा में हिस्सा लिए तुरंत भारत वापस (डिपोर्ट) भेज दिया गया है।

आजीवन प्रत‍िबंध और नौकरी जाने का खतरा

वारदात के बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगने और सरकारी नौकरी जाने का खतरा मंडराने लगा है। घटना सोमवार की है, जब भारतीय टीम के होटल में एक महिला कर्मचारी 40 वर्षीय शम्स आलम के कमरे की सफाई कर रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान शम्स ने महिला के साथ अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ की कोशिश की। पीड़िता ने तुरंत बाहर भागकर प्रबंधन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शम्स को हिरासत में ले लिया।

भारतीय दल के अधिकारियों को होटल प्रशासन और पीड़िता से माफी मांगनी पड़ी, जिसके बाद मंगलवार को शम्स को वापस भारत भेज दिया गया।

बिहार राज्‍य खेल प्राध‍िकरण ने भी अपनाया सख्‍त रुख 

भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) ने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए दिल्ली में होने वाली बैठक में शम्स पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं।

पूर्व विश्व नंबर-1 परा तैराक शम्स आलम के खिलाफ अब बिहार में भी विभागीय गाज गिरनी तय है। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने कहा कि पीसीआई की रिपोर्ट के आधार पर हम भी शम्स खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करेंगे।

उनकी नियुक्ति दो साल पहले 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' (एमएलएनपी) योजना के तहत हुई थी। वर्तमान में वे वित्त विभाग में पदस्थापित हैं और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।